Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके रेडक्रस शाखा की ३६वीं जिला सभा अधिवेशन सम्पन्न

 

नेपालगञ्ज÷(बाँके) पवन जायसवाल,फाल्गुन २७ गते ।


नेपाल रेडक्रस सोसाइटी जिला शाखा बाँके की ३६वीं जिला सभा का अधिवेशन फाल्गुन २३ गते वुद्धवार को राप्तीपार गंगापुर उपशाखा की आतिथ्य में सम्पन्न हुआ है ।

उस सभा का उद्घाटन नेपाल रेडक्रस सोसाइटी केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजित कुमार शर्मा ने पानस में बत्ती जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । इस अवसर में उन्होंने महामानव जा हेनरी ड्युना की तस्वीर में माल्यार्पण भी किया ।

केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने कहा अभी की अवस्था में हम लोगों की जिम्मेवारी और बढी है और इस की पूर्णता के लिये रेडक्रस के सम्बाहकों को और भी अधिक सतर्क अवस्था में रहना होगा । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी ने अन्र्तराष्ट्रीय स्तर में ही अपनी पहचान बनाने में सफल रही है और वहाँ तक पहुँचने में हम सब स्वयसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

यह भी पढें   लम्कीचुहा कैलाली में महिला पुरुष करके १ सौ ३६ लोगों ने किया रक्तदान 

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने भी इस अवसर में समीक्षात्मक सम्बोधन किया ।

बर्ष भर में हो रहीे विभिन्न जुनियर÷युवा कार्यक्रम में सहभागी होकर उत्कृष्ट कार्य करनेवाले ३ विद्यालय÷सर्कल को स्व. खेमराज जुनियर÷युवा स्मृति उत्कृट सेवा पुरस्कार और पं्रशसा पत्र प्रदान किया गया था । प्रशंसा पत्र पाने वाले सर्कलों में श्री सिद्धेश्वर माध्यमिक विद्यालय फत्तेपुर प्रथम स्थान में, श्री ज्ञानोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय खजुरा दूसरे स्थान में और श्री ज्ञानदिप माध्यमिक विद्यालय डलैपुर तीसरे स्थान प्राप्त किये थे । इसी तरह नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के शाखा अन्र्तगत रहे १४ उपशाखा मध्ये उत्कृट उपशाखा पुरुस्कार कोहलपुर उपशाखा को भी प्रदान किया गया था ।

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी गंगापुर उपशाखा के आतिथ्यि में सम्पन्न जिला की आ.व.२०७३÷०७४ की वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन, आर्थिक प्रतिवेदन और लेखा परिक्षण प्रतिवेदन एवं आ.व.२०७५÷०७६ की प्रस्तावित कार्यक्रम और वजेट सभासदों की उपस्तिथि में छलफल करके स्वीकृत और पारित किया गया था । कार्यक्रम में प्रगति प्रतिवेदन और प्रस्तावित कार्यक्रम शाखा मन्त्री अजीज अहमद सिद्धिकी और आर्थिक प्रतिवेदन और प्रस्तावित वजेट शाखा के कोषाध्यक्ष टंकनाथ दाहाल ने प्रस्तुत किया था ।

यह भी पढें   ‘हे भगवान, मेरा सिंदूर न मिटे’ रोती-बिलखती गर्भवती इदिरा की पुकार

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी गंगापुर उपशाखा के सभापति यज्ञनारायण शर्मा के सभापतित्व में सम्पन्न सभा में सभासद की ओर से सीतापुर उपशाखा के सभापति समर बहादुर खत्री, नरैनापुर गाँवपालिका वडा नं. ३ के वडा अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, राप्ती सोनारी वडा नं. ७ के वडाध्यक्ष राम लखन चौधरी, राप्ती सोनारी गावँपालिका के प्रमुख लाहुराम थारु, नरैनापुर गाँवपालिका प्रमुख इस्तिहाक अहमद शाहा, जिला समन्वय समिति बाँके के संयोजक अजयकुमार श्रीवास्तव लगायत स्थानीय वुद्धिजिवी, समाजसेवी लोगों ने शुभकामना मन्तव्य व्यक्त किया था कार्यक्रम का संचालन निरञ्जना मल्ल ने किया था ।

यह भी पढें   सञ्चारिका समूह नेपाल बाँके की आयोजन में ३५ लोगों ने किया रक्तदान

इसी तरह इस अवसर में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी, बा“के जिला शाखा के आगामी ४ वर्ष की २०७४ चैत्र १ से २०७८ फाल्गुन मसान्त तक के लिये निर्वाचन का कार्यक्रम उसी दिन सम्पन्न हुआ था । सभापति पद के लिये सम्पन्न निर्वाचन में गोवर्धन सिंह सम्झना विजय हुये थे कार्यसमिति की १२ सदस्यों ने निर्विरोध निर्वाचत हुये थे जानकारी निर्वाचन अधिकारी तिलक बहादुर मल्ल ने दी । इस की साथ निर्विरोध सदस्यों में नारायण प्रसाद गौडेल, दुःखीराम लोनिया, अजीज अहमद सिद्दीकी, सुरेन्द्रनाथ सापकोटा, राज कुमार वर्मा, राकेश बहादुर श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार पौडेल, यज्ञनारायण शर्मा, तेज बहादुर सुवेदी, सुश्री शान्ति श्रेष्ठ, अजीत कुमार शर्मा और यमनारायण महतो रहें है नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के प्रहलाद बिश्वकर्मा ने यह जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com