Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘तीसरी मेगा अष्ट्रेलिया शैक्षिक मेला २०७४’ की घोषणा

 

काठमांडू, २६ मार्च । वान अप प्रालि ने ‘मेगा अष्ट्रेलिया शैक्षिक मेला २०७४’ की घोषणा किया है । मेला चैत्र १६ और १७ गते (मार्च ३० और ३१) दरबारमार्ग स्थित होटल अन्नपूर्ण में होने जा रहा है । विगत साल में भी वान अप प्रालि ने इस तरह का शैक्षिक मेला आयोजन किया है । मेला का मुख्य उद्देश्य अष्ट्रेलिया की शिक्षा प्रणाली, भिषा प्रक्रिया और छात्रवृत्ति के सम्बन्ध सूचना प्रवाह करना है ।
मेला में उत्कृष्ट कॉलेज और युनिभर्सिटी तथा कन्सल्टेन्सी आदि विभिन्न ३० संस्थाओं की सहभागिता रहेगी । मेला में सहभागी प्रत्येक संस्था नेपाल सरकार शिक्षा मन्त्रालय से जारी परामर्श सेवा तथा भाषा शिक्षण संबंधी निर्देशिका २०७३ बमोजिम मन्त्रालय के ही शैक्षिक परामर्श तथा प्रमाणीकरण शाखा से स्वीकृति प्राप्त है । मेला में विभिन्न कॉलेज तथा युनिभर्सिटी के प्रतिनिधि की ओर से छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी आईईएलटीएस में उच्च अंक प्राप्त करने की तरिका तथा करियर काउन्सिलिङ को प्रमुखता के साथ जानकारी दिया जाएगा । कार्यक्रम की प्रस्तुतकर्ता ब्रिटिस काउन्सिल है ।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने तथा साइमन अन्स्र्ट बीच मुलाकात


आयोजक संस्था के अनुसार मेला में अस्ट्रेलिया का उत्कृष्ट कॉलेज, शैक्षिक अवस्था, आर्थिक प्रणाली आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया जाएगा । फेयर में सहभागी विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति का अवसर तथा दक्ष तथा मान्यता प्राप्त शैक्षिक परामर्शदाताओं की ओर से परामर्श संबंधी सुविधा भी प्राप्त है । विद्यार्थी तथा अभिभावक मेला निःशुल्क प्रवेश कर सकते हैं ।
मेला आयोजन के लिए हार्वर कॉलेज अस्ट्रेलिया, अस स्टडीज, एआइपी एजुकेशन कन्सल्टेन्सी, इ–प्लानेट एजुकेशन, काठमांडू इन्फोसिस, ओली एण्ड एसोसिएट्स, प्रोफेसनल एजुकेशन कन्सल्टेन्सी और क्विन्सफोर्ड कॉलेज अस्ट्रेलिया मुख्य प्रायोजक हैं । इसीतरह अन्य प्रायोजक में डाइनामिक युनिभर्स, हब इन्टरनेशल, एक्सेस एजुकेशन नेटवर्क, एइ ग्लोवल, अल्फाविटा, बुम¥याङ इन्टरनेशनल, चिसम इन्ष्टिच्युट, एक्सपर्ट एजुकेशन, ग्रेस इन्टरनेशनल, मेट्स एजुकेशन, नोवेल एजुकेशन, पाथ फाइन्डर इन्टरनेशल एजुकेशन, पिक्सर एजुकेशन, द–नेक्स्ट, युनिक्याम्पस और वाइड रेन्ज इन्टरनेशनल है । मेला के आइटी पार्टनर ‘कम्युनिकेट मिडिया’ रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com