Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षा अधिकारी से ज्यादा जिम्मेवार वि. नि, शिक्षा सुधार मे समाजिक एकता आवश्यक

 

मनोज बनैता, लहान, १२ चैत्र ।

शिक्षा क्षेत्र मे व्यापक सुधार के लिए समाजिक एकता बहुत अहम होने की बात विधालय निरिक्षक भवानी कट्टेल ने कही है । उन्होने कहा है कि विधालय मे गुणस्तरिय शिक्षा प्रदान ना होना सिर्फ विधालय ही नही बल्कि अभिभावक की भी कमजोरी है । अनौपचारिक क्षेत्र सेवा केन्द्र इन्सेक द्धारा सिरहा का लक्ष्मीपुर पतारी गाउँपालिका वडा नं ६ सितापुर मे गठित मानव अधिकार निगरानी समुह के आयोजना तथा वडा कार्यालय सितापुर के सहकार्य और रामा महन्थी यादव जनता माध्यमिक विधालय सितापुर प्र.ध. के समन्वय मे आयोजित स्थानीय तह मे शिक्षा के अधिकार और गुणस्तरीय शिक्षा के लिए शैक्षिक वहस एवं संवाद कार्यक्रम मे विधालय निरिक्षक कट्टेल ने ऐसा कहा है । कार्यक्रम मे जिला शिक्षा कार्यालय सिरहा का श्रोत व्यक्ति एकलास कुमारी यादव ने कहा कि शिक्षा मे सरकार द्वारा की गयी लगानी उतनी उपलब्धि मुलक ना होने मे अभिभावक भी उतना ही जिम्मेवार है । जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र महतो एसइई परिक्षा को लेकर कडी दौड्धुप मे है । उनपर परिक्षा मे सेटिङ्ग करबा कर निजी स्कुलो से पैसे ऐंठने का भी अाराेप है । कई लाेगाे का ये मानना है कि अधिकारी महताे दुबारा सिरहा अाकर कुछ अार्थिक उपलब्धि हासिल करना चाहते है । उन्हे सिरहा से दूर रहना गवारा नही है क्युकी वो हरेक निजी स्कुलाें का काला चिठ्ठा पहले से जानते है और सौदेबाजी मे वे कभी भी सिकस्त ना होनेवाले खिलाडी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com