Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अक्षय कुमार ने 45 फीट से लगाई छलांग (देखें फोटो)

 
webduniya:राउडी राठौर के बाद अक्षय कुमार का आत्मविश्वास बेहद बढ़ गया है। लंबे समय बाद उन्होंने एक्शन मूवी की है जिसमें ज्यादातर स्टंट्स उन्होंने खुद किए हैं। ऐसा ही एक स्टंट उन्होंने पिछले दिनों मुंबई में अपनी फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ के लिए किया।

Akshay Kuamr
PR

अक्षय को 45 फीट की ऊंचाई से बिल्डिंग की बालकनी से छलांग लगानी थी। निर्देशक और स्टंट डायरेक्टर ने सलाह दी कि डुप्लिकेट पर यह शॉट फिल्मा लेते हैं, लेकिन खिलाड़ी कुमार इसके लिए राजी नहीं हुए।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन
Akshay Kumar
PR

अक्षय जब खुद यह स्टंट करने के लिए जोर देने लगे ‍तो उन्हें कहा गया कि केबल के जरिये वे यह दृश्य करें, लेकिन खिलाड़ी कुमार ने इस बात को भी ठुकरा दिया और कहा कि वे बिना किसी केबल के छलांग लगाएंगे।

अक्षय कुमार
PR

आखिर बालकनी से अक्षय ने छलांग लगाई और उनका यह स्टंट देखने पूरी यूनिट जमा हो गई। सेफ्टी के लिए नीचे कार्डबोर्ड के बॉक्स और गद्दे रखे थे। फिल्म की हीरोइन असिन नीचे खड़ी थी और जब अक्षय ने उनके सामने छलांग लगाई तो वे दंग रह गई। एक ही शॉट में यह सीन फिल्मा लिया गया।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com