Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सनी लियोन की जिस्म 2 में हॉट अदाएं (देखें फोटो)

 
Jism 2
PR

 

जिस्म 2 में कोई बड़ा स्टार नहीं है। रणदीप हुडा और अरुणोदय सिंह में इतना दम नहीं है कि वे अपने दम पर दर्शकों को थिएटर में खींच कर ला सकें। सनी लियोन की यह पहली फिल्म है और उनका अभिनय अब तक किसी ने देखा नहीं है। इसके बावजूद इस फिल्म की रिलीज को लेकर बॉलीवुड में उत्सुकता है और ये माना जा रहा है कि यह सनी लियोन के अंग प्रदर्शन के बल पर हिट हो सकती है।

Sunny Leone
PR

सनी लियोन का नाम पोर्न फिल्मों से जुड़ा है। विभिन्न वेबसाइट्सो पर उनकी पोर्न मूवी और फोटो देखने के लिए लोग उनके नाम को लेकर सर्च करते हैं। बिग बॉस के बाद सनी का नाम खूब सर्च हुआ है। वैसे तो फिल्म का निर्देशन पूजा भट्ट ने किया है, लेकिन यह सारा काम ‍महेश भट्ट की विशेष निगरानी में हुआ है। महेश भट्ट बाजार की नब्ज को अच्छी तरह समझते हैं। उन्हें पता है कि दर्शक उनकी फिल्मों से क्या अपेक्षाएं रखते हैं। सनी का नाम फिल्म से जुड़ा है इसलिए बोल्ड सीन की उम्मीद लेकर दर्शक फिल्म देखने आएंगे। फिल्म के फोटो से यह स्पष्ट होता है कि दर्शकों को उनकी अपेक्षाओं के अनुरुप मसाला देखने को मिलेगा।

Sunny
PR

सनी लियोन ने कह दिया है कि उनका पोर्न फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। बॉलीवुड में यदि उनका करियर चल पड़ा तभी वे इस बारे में गंभीरता से सोचेंगी। इसीलिए वे हर मिलने वाले ऑफर को स्वीकार भी नहीं कर रही हैं। जिस्म 2 के बाद उन्होंने रागिनी एमएमएस का सीक्वल ही साइन किया है।

सनी लियोन
PR

सनी ये भी अच्छी तरह जानती हैं कि उन्हें अभिनय भी करके दिखाना होगा तभी वे बॉलीवुड में लंबी इनिंग खेल सकती हैं क्योंकि जिस्म की नुमाइश करने वाली अभिनेत्रियों का करियर ज्यादा लंबा नहीं चलता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *