Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. आभास लाभ एकल सांगीतिक संध्या (फोटो फिचर)

 

काठमांडू, १७ अप्रिल । काठमांडू में डा. आभास लाभ एकल सांगीतिक संध्या आयोजन की गई है । सोमबार शाम टेकु स्थित मसला कॉटेज में आयोजित सांगीतिक संध्या में मिथिला कला–संस्कृति से जुड़े दर्जनों लोगों की सहभागिता रही । सम्बल द्वारा आयोजित र्काक्रम के लिए प्रमुख अतिथि उद्योग, वाणिज्य तथा आपुर्ति मन्त्री मातृका यादव थे । साथ में सांसद उमाशंकर अरगरिया, वरिष्ठ लेखक तथा राजनीतिक विश्लेषक सीके लाल, समाजसेवी शालिग्राम सिंह भी थे ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – कनाडा की एतिहासिक जीत


कार्यक्रम के दौरान कला–संस्कृति से जुडे तथा सामाज में प्रतिष्ठित कुछ व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया । इसके साथ–साथ अनिल कर्ण द्वारा लिखित एवं रीना रिमाल अभिनित एकल नाटक ‘झुमकी’ भी प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम में सम्मानित होनेवालों में अवधेश कुमार पोखरेल, मधुकर उपाध्याय, झलकप्रसाद खनाल, डा. अभाष लाभ, अरुण दास, प्रियंका झा, नवल किशोर यादव, प्रवे झा, रत्नेश्वरलाल कर्ण, राजकिशोर साह, डा. सुभाषा घिमिरे, अनुराग गिरी, सतीश कर्ण, अजीत कुमार आजाद आदि थे ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उद्योग वाणिज्य तथा आपुर्ति मन्त्री मातृका यादव ने स्थानीय कला–संस्कृति को संरक्षण करने के लिए कहा । उन्होंन कहा कि अगर किसी की पहचान मिटाना हो ते भाषा–संस्कृति को मिटाया जाता है ।

यह भी पढें   भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा पोखरिया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

आभास लाभ की प्रस्तुति श्याम पिया मोहे रंग दे चुनरिया …Abhas laabh

 

तस्वीरों में देखिए कार्यक्रम की झलकियां

 

 

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *