Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा ने किया मुख्यमन्त्री को ऐसा आग्रह

 

हेटौडा, १७ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा और प्रदेश नं. ३ के मुख्यमन्त्री डोरमणि पौडेल के बीच भेटवार्ता हुई है । मंगलबार सुबह मुख्यमन्त्री पौडेल के साथ भेटवार्ता करते हुए सभापति देउवा ने कहा है कि प्रदेश नं. ३ की राजधानी हेटौडा से अन्यन्त्र स्नान्तरण करना ठीक नहीं है । नुवाकोट और सिन्धुपाल्चोक राजधानी स्थानान्तरण संबंधी प्रस्ताव के बारे में बोलते हुए उन्होंने ऐसा न करने के लिए मुख्यमन्त्री पौडेल से आग्रह किया है ।
स्मरणीय है, जिला समन्वय समिति मकवानपुर के प्रमुख रघुनाथ खुलाल और नेकपा एमाले के सांसद विरोध खतिवडा ने भी कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा आग्रह किया है कि हैटौडा से प्रदेश राजधानी अन्यन्त्र नहीं जाना चाहिए । इसके लिए प्रमिुख प्रतिपक्षी दल की ओर से भूमिका निर्वाह करने के लिए उन लोगों ने देउवा को आग्रह किया है । उन लोगों की आग्रह के अनुसार ही देउवा ने भी मुख्यमन्त्री पौडेल से यह आग्रह किया है ।

यह भी पढें   ब्रेकिंग न्यूज़: नेपाल ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत हाइब्रिड रॉकेट 'गरुड़' का सफल परीक्षण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com