Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब २१ घण्टा संचालित होगा काठमांडू विमानस्थल

 

काठमांडू, १७ अप्रिल । काठमांडू स्थित त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमान स्थल अब दैनिक २१ घण्टा संचालन करने की तैयारी शुरु हुई है । संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्री रवीन्द्र अधिकारी ने मंगलबार काठमांडू में आयोजित एक अन्तरक्रिया में कहा है कि जेष्ठ महिना से विमानस्थल को २१ घण्टा संचालित किया जाएगा । उनका यह भी कहना है कि उद्देश्य तो २४ घण्टा संचालन करने की है, लेकिन तत्काल के लिए २१ घण्टा संचालन किया जाएगा ।
कार्यक्रम में मन्त्री अधिकारी ने यह भी कहा कि ‘एयर स्पेस’ को उचित व्यवस्थापन के लिए अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञ समूह निर्माण की तैयारी भी हो रही है । उन्होंने कहा कि झापा भद्रपुर में भी रात्रीकालीन समय में भी विमान संचालित किया जाएगा । उनका मानना है कि तत्काल के लिए पोखरा में यह सम्भव नहीं है ।
पर्यटन संबंधी उक्त कार्यक्रम में मन्त्री अधिकारी ने कहा– ‘देश को समृद्ध बनान के लिए पर्यटन क्षेत्रों से महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है ।’ उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के लिए पर्यटकीय क्षेत्रों से २५ प्रतिशत योगदान आवश्यक है । स्मरणीय है, देश की कूल ग्राहस्थ उत्पादनों में से आज पर्यटकीय क्षेत्रों का योगदान २ दशमलव ८ प्रतिशत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *