Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में एटीएम खाली हो गया है, सरकार छापेगी अतिरिक्त नोट

 

नई दिल्ली। नकदी की कमी और खाली एटीएम की खबरों के बीच भारत के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने लोगों की आशंकाओं को दूर करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रचलन में जरूरत से ज्यादा नोट हैं। इसके साथ ही सरकार ने कुछ क्षेत्रों में नकदी की इस कमी के लिए ‘असामान्य मांग’ पैदा करने का लोगों पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नकदी की ‘असामान्य’ मांग को देखते हुए सरकार ने 500 रुपये के नोट की छपाई पांच गुना अधिक करने का फैसला किया है।

यह भी पढें   नेपाल में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में भारी कटौती, जानें नए दाम

इस स्थिति पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि आरबीआई के वॉल्ट्स और करेंसी चेस्ट्स में पर्याप्त नकदी हैं और देश के चारों नोट छापने वाले प्रिटिंग प्रेस में छपाई बढ़ा दी गई है।

जेटली ने ट्वीट किया, “देश में प्रचलन में जरूरत से ज्यादा नकदी है और बैंकों के पास भी पर्याप्त नकदी है। कुछ क्षेत्र में नकदी की कमी अचानक असामान्य मांग बढ़ने से हुई है और स्थिति से निपटा जा रहा है।”

यह भी पढें   भारत विकास परिषद रक्सौल ने समारोहपूर्वक मनाई प्रथम राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती.....

वहीं, जल्दबाजी में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में आर्थिक मामलों के सचिव एस. सी. गर्ग ने कहा, “देश में नकदी की कमी नहीं है। अभी 18 लाख करोड़ रुपये की नकदी प्रचलन में है। इतनी ही नकदी नोटबंदी से पहले प्रचलन में थी। हम मांग बढ़ने पर आपूर्ति के लिए 2.5-3 लाख करोड़ नकदी अतिरिक्त रखते हैं।”

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से नकदी की मांग अचानक बढ़ी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *