Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमन्त्री को भ्रमण में अवरोध करना संघीयता विरोधी हरकत हैः प्रदीप यादव

 

वीरगंज, २१ मई । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के सांसद प्रदीप यादव ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत को अमेरिका जाने से रोक लगा कर संघीयता विरोधी हरकत किया है । सोमबार वीरगंज में एक पत्रकार सम्मेलन कर उन्हों ने कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश को कमजोर बनाने के लिए लगा है । उनका मानना है कि उसी योजना के अनुसार ही मुख्यमन्त्री राउत को अमेरिका जाने से रोक दिया गया है ।
प्रेस फोरम पर्सा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्हो ने कहा– ‘प्रदेश नं. २ को कैसे कमजोर किया जा सकता है, सरकार इसके लिए लगी हुई है । मुख्यमन्त्री की अमेरिका भ्रमण रद्द करना निन्दनीय हरकत है, उसको सुधार करना चाहिए ।’ सांसद यादव फोरम नेपाल के पर्सा जिला अध्यक्ष भी हैं ।
सांसद यादव ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार का निर्णय लोकतन्त्र विरोधी है । उन्हो ने कहा– ‘देश में ज्ञानेन्द्र शाह की शासन तो खत्म हो चुका है, लेकिन दूसरे ज्ञानेन्द्र के रुप में केपीशर्मा ओली आए हैं ।’ स्मरणीय है, आइतबार सरकार ने मुख्यमन्त्री राउत को अमेरिका जाने से रोक लगा दिया था ।

यह भी पढें   आधी रात को कीर्तिपुर के होल्डिंग सेंटर में घुसा बाढ़ का पानी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *