Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Box office: 11वें दिन 300cr के दरवाजे पर संजू, एक दिन बाद टूटेंगे कई रिकॉर्ड

 

तमाम ट्रोलिंग के बाद भी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू का लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है. बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस फिल्म की दूसरे वीकेंड भी जबरदस्त कमाई रही. देशभर में रिलीज के दूसरे वीकेंड तक फिल्म का कुल कलेक्शन 265.48 करोड़ रुपये रहा. इसके अलावा ये उम्मीद जताई जा रही है कि ये फि‍ल्म एक दिन बाद आसानी से 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी.

रिलीज के पहले दिन से ही कई रिकॉर्ड धवस्त करती आ रही संजू की कमाई को लेकर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म दूसरे मंगलवार को 8.40 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. जिसके चलते रिलीज के 12 दिन बाद फिल्म की कमाई 283.18 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है.

यह भी पढें   जनकपुर में सजेगी सुरों की महफिल, विजया भारती और भव्य राज देंगे प्रस्तुति

बॉलीवुड की अबतक 9वीं हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़ों को शेयर करते हुए फिल्म का दूसरा वीकेंड भी सुपर-स्ट्रॉन्ग बताया है. तरण ने लिखा, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 300 करोड़ क्लब में एंट्री के लिए तैयार.

12 दिन में संजू की कमाई:

दिन 1 – शुक्रवार (29 जून): 34.75 करोड़ रुपये

दिन 2 – शनिवार (30 जून): 38.6 करोड़ रुपये

दिन 3 – रविवार (1 जुलाई): 46.71 करोड़ रुपये

यह भी पढें   जनकपुर में सजेगी सुरों की महफिल, विजया भारती और भव्य राज देंगे प्रस्तुति

दिन 4 – सोमवार (2 जुलाई): 25.35 करोड़ रुपये

दिन 5 – मंगलवार (3 जुलाई): 22.1 करोड़ रुपये

दिन 6 – बुधवार (4 जुलाई): 18.9 करोड़ रुपये

दिन 7 – गुरुवार (5 जुलाई): 16.1 करोड़ रुपये

दिन 8 – शुक्रवार (6 जुलाई): 12.90 करोड़ रुपये

दिन 9 – शनिवार (7 जुलाई): 22.02 करोड़ रुपये

दिन 10 – रविवार (8 जुलाई): 28.05 करोड़ रुपये

दिन 11- सोमवार (9 जुलाई) – 9 करोड़ रुपये

दिन 12- मंगलवार (10 जुलाई) – लगभग 8 करोड़ रुपये (approx)

कुल- 279 (approx)

यह भी पढें   जनकपुर में सजेगी सुरों की महफिल, विजया भारती और भव्य राज देंगे प्रस्तुति

संजू का एक के बाद एक बैंचमार्क

100 करोड़ और 200 करोड़ क्लब में तेजी से एंट्री का बैंच मार्क हासिल कर चुकी फिल्मों में अब संजू की भी एंट्री हो गई है.

29 जून को रिलीज हुई संजू, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित है. हालांकि इसे संजय दत्त की बायोपिक कहे जाने पर कई सवाल भी उठाए जा रहे हैं. लेकिन तमाम तरह की ट्रोलिंग कहीं ना कहीं दर्शकों को इस फिल्म को देखने के लिए आकर्ष‍ित करती नजर आ रही है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com