Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

 “दो तिहाई का करामात” देश में चल पडी नाव

 

व्यंग्य…….बिम्मी शर्मा

देश में दो तिहाई ने ऐसा कहर ढाया है कि बारिश भी दो तिहाई के पक्ष मे मुसलाधार हो रही है और बाढ भी दो तिहाई की गति से ही आ रही है । हमारे पीएम जो बोलते है वह प्रकृति पूरी कर देती है । पीएम ने कहा था देश में पानी जहाज चलाएगें । प्रकृति ने तथास्तु कहते हुए हर जगह को जलमग्न बना दिया ताकि पानी जहाज अच्छी तरह से चल सके । अब जल्दी मे पीएम ने पानी जहाज को पहले से ही मुस्तैद कर के नहीं रखा था पर पानी तो बडी मुस्तैदी से घर में ही घुस गया । अब अपनी खटिया को नाव बना कर कमरे के अंदर ही पानी में गोता खाते रहो । क्या बढिया दृश्य है कमरे में सोते हुए ही छपाक, छपाक कर के पानी जहाज का मजा लो । इसलिए इस देश की अवाम को अपने वजिरे आजम का का शुक्र गुजार होना चाहिए । पीएम के सिर पे दो तिहाई का नशा सवार है । वह जानते है कि पांच साल तक कोई भी उन्हे अपने पद से नहीं हटा सकता सिवाय यमराज के । अब यमराज महाराज भी पीउम से काफी प्रसन्न है इसी लिए महँगाई और बेरोजगारी को भी दो तिहाई दर से बढा दिया । पीएम ओली को तो जितनी भी महँगाई हो उन्हे कुछ फर्क नहीं पड्ता । वह तो एक दिन में ६० हजार रुपएं का तो पानी ही गटक जाते हैं । जब पानी ही एक दिन में ईतने रुपएं का पी जाते हैं तो नाश्ता और खाना और कितने रुपया का डकार जाते होगें ? आखिर में दो तिहाई मत से जीत कर आए हुए प्रधान मंत्री है वह चाहे जो कर सकते है । जो एक बार भी प्रधान मंत्री बनने लायक नहीं था उस को यहां के मूर्ख अवाम और उनके अपने ही पार्टी के हनुमान कार्यकर्ताओं नें उन्हे दो दो बार पीएम बनने का सौभाग्य प्रदान किया है तो वह अनाप, शनाप निर्णय ले कर सत्ता की मलाई में मस्ती तो करेगें ही । बिल्ली के भाग से छींका जो टूटा है । कभी मेट्रो और मोनो रेल तो कभी पानी जहाज चलाने और सडक के जाम से मुक्ति के केवल कार चलाने का दिवा स्वप्न दिखा कर झूठी वाहवाही बटोरने का एक भी क्षण पीएम जाया नहीं करना चाहते । बिना कोही पूर्वाधार और सुनियोजित योजना के ही वह मिट्टी मे चप्पू चला कर पोखरी होने का सभी को भ्रम दे रहे हैं पीएम । वह विदेश जाने के लिए विमान स्थल पहुंच चूके उपकुलपति को वहीं से धर पकड कर के अपने सामने लिवा लाने के लिए प्रहरी को आदेश देते हैं अाैर डा. गोविन्द केसी को भी अनशन न बैठ्ने देने के के अनशन स्थल पर निषेधाज्ञा लगवा देते हैं । यह सब दो तिहाई का तो कमाल है अाैर काेई रोकने और टोकने वाला न हो तो परिवार का मुखिया भी अभिमानी हो कर अपने मन से उलजलुल काम करने लगता है । यह तो देश के मुखिया का अपने पद और पावर के मद में चूर हो कर लिया गया निर्णय है । दो तिहाई के भूत से सभी को डरा कर अपनी मनमानी करने से इन्हे कौन रोकेगा ? इस से पहले जब वह पहली बार पीएम बने थे तब भी उन्होने कुछ ऐसा ही निर्णय ले कर अपना कार्य सिद्ध किया था । अभी तो वह दो तिहाई मत के नदी में तैर रहे है । उन्हे डूबने का खतरा तो है ही नहीं । खुद भी अपनी जुबान को जैसा चाहे बोलने के लिए छूट देते हैं और अपने अधीनस्थ मंत्रियो को भी । इसी लिए तो मंत्री महेश बस्नेत ने साेशल मीडिया में अगर किसी ने पानी जहाज नाम ले कर या लिख कर कुछ कहा तो उसे साईबर क्राईम का मुद्धा लगाया जाएगा । इस देश में बाल कृष्ण ढुंगेल तो बाहर स्वतन्त्र हो कर घूमता है और बेचारा अपने दबी जुबान से पानी जहाज का नाम लेने वाला जेल की सलाखों के पीछे पहुंचेगा । वाह रे ऐसा ही लोकतन्त्र के अभ्यास के लिए इस देश की अवाम ने राजतंत्र को हमेशा के लिए अलविदा कहा था । दो तिहाई के करामात से हर जगह अराजकता है । सडक खस्ता हाल है, सडक में घंटो ट्रैफिक जाम होती है उसको हटाने के लिए कोई भावी योजना नहीं हैं पर दिवा स्वप्न पानी जहाज और केवल कार का दिखाया जाता है । बरसात में सडक ही नदी बन जाती है उस के निकास के लिए कोई ठोस् काम सरकार नहीं करती पर डींगें हांकने में तो ईसे वर्ल्ड कप मिलना चाहिए । जिस को जिस चीज की अपेक्षा उतनी नहीं होती जितनी उस को वह वस्तु दश गुणा ज्यादा मिल जाता है तो वह बौरा जाता है । यही हाल है अभी दोे तिहाई बहुमत से जीत कर सरकार बनाने वाली नेकपा ्एमाले और उस के मुखिया केपी शर्मा ओली का । इसी लिए तो महंगाई, भ्रष्टाचार, देरोजगारी भी उसी अनुपात में दो तिहाई से बढी है । और इसका ताजा ताजा उदाहरण है देश की राजधानी काठमाडूं में दो तिहाई से भी ज्यादा तीव्र रुप से आई बाढ । जय हो इस दो तिहाई मुए की !

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com