अब किसाी भी नेपालीओं को मजबुरन विदेश जाना नहीं पडेगाः मंत्री ज्ञवाली

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १४ जुलाई ।
परराष्ट्र मंत्री प्रदीप ज्ञवाली ने कहा कि आनेवालें १० सालों के बाद किसी को भी मजÞबुरन विदेश नहीं जाना पड़ेगा ।
गुल्मी के छत्रकोट में आयोजीत कार्यक्रम में मंत्री ज्ञवाली ने कहा कि आनेवाले ५ सालों के अन्दर अल्पविकसित देश और १० सालों के अन्दर विकासशील देश बनाने के हिसाब से हम काम कर रहे हैं ।
इसीतरहा, संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्डयनमंत्री रवीन्द्र अधिकारी ने कहा कि नेपाल के पर्यटन क्षेत्र के प्रवद्र्धन, विकास और विस्तार के लिए पहलें तों सभी विमानस्थलों को संचालन में लाना होगा ।
आज काठमांडू में आयोजीत कार्यक्रम में मंत्री अधिकारी ने कहा कि सन् २०१९ तक भैरहवा विमानस्थल संचालन करने और त्रिभुवन अन्र्तराष्ट्रिय विमानस्थल की क्षमता ६० फिसदी तक विस्तार करने के हिसाब से काम को आगें बढ़ाया जा रहा हैं ।
इसीतरहा, स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय ने चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों को बन्द व हड़ताल न करने का निर्देश दिया है ।
जुम्ला में अनशनरत डॉ. गोविन्द केसी की माँगों पर सरकार के गंभीर न होने के जिक्र के साथ चिकित्सक संघ के नेतृत्व में आन्दोलन का दबदबा बढ़ने के बाद मंत्रालय ने ऐसा निर्देश जारी किया हैं ।
बारिश के मौसम में होने वाली प्राकृतिक आपदा से संक्रामक रोग बढ़ने के जिÞक्र के साथ मंत्रालय ने बिना अनुमति छुट्टी न लेने और नियमित कामकाज करने का स्वास्थ्य कर्मचारीओं को निर्देश दिया है ।
निर्देशन अवज्ञा करनेवालें कर्मचारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की बात भी निर्देशनात्मक पत्र के जÞरिए कही गई है ।
इसीतरहा, अपने बेटे के हत्यारे पर कड़ी कार्रवाई करने की माँग करतें हुए जेठ १५ गतें से अनशनरत गंगामाया अधिकारी ने आज से अनशन तोड़ दिया हैं, विगत में सरकार के साथ हुए सम्झौता का कृयान्वयन होने की बात सामने आने के बाद उन्होंने अपना अनशन तोड़ा हैं ।
आज शाम कानुनमंत्री शेरबहादुर तामांग द्वारा दों सुत्रिय पत्र हस्तारण किएजाने के बाद जुस पिकर अधिकारी ने अनशन तोड़ा ।
इसीतरहा, राष्ट्रिय संगीतकर्मी संघ ने संगीत विकास बोर्ड का अविलम्ब गठन करने की माँग की है ।
संघ द्वारा काठमांडू में बुलाए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में संघ के अध्यक्ष राजेन्द्रकुमार कार्की ने कहा कि कलाकार के सृजन की होने वाली बौद्धिक चोरी पर नियंत्रण के लिए गर्न संगीत विकास बोर्ड को अविलम्ब गठित करने की माँग की गई है ।
कार्यक्रम में माँग संबंधी बयान जारी किया । बयान में सभी कलाकारों को समेटते हुए राज्य की ओर से ही साझा ‘कलाकर्मी अक्षयकोष’ स्थापित करने और पायरेसी का अंत करने की माँग भी की गई है ।

