Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भानु जयन्ती के अवसर पर बहुभाषिक कवि गोष्ठी

 

पवन जायसवाल/नेपालगन्ज (बांके)
बांके जिला सदरमुकाम नेपालगन्ज में अषाढ ३० गते भेरी साहित्य समाज केन्द्रीय समिति ने बहुभाषिक कवि गोष्ठी किया है । आदिकवि भानुभक्त आचार्य की २०५वीं जयन्ती के अवसर पर यह गोष्ठी आयोजित था । नेपालगन्ज उद्योग संघ की सभा हाल में सम्पन्न कार्यक्रम में आदिकवि भानुभक्त आचार्य की चर्चा करते हुए उनके द्वारा संस्कृत भाषा में लिखित रामायण को नेपाली भाषा में अनुुवाद कर सुनाया गया ।
भेरी साहित्य समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष तथा नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के प्राज्ञ सदस्य हरि प्रसाद तिमिल्सिना की सभापत्वि तथा वरिष्ठ कथाकार तथा प्राज्ञ एवं पूर्व सदस्य सचिव सनत रेग्मी के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न कार्यक्रम में समाज के महासचिव मणि अर्याल ने स्वागत मन्तब्य व्यतm किया । कार्यक्रम में अन्र्तराष्ट्रीय साहित्य संस्था अमेरिका च्याप्टर की अध्यक्ष गंगा लिगल की बिशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ था । कार्यक्रम में गुल्जारे अदब नेपालगन्ज के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ उर्दू साहित्यकार अब्दुल लतीफ शौक, प्रतिभा साहित्य समाज के अध्यक्ष इन्द्र बहादुर भण्डारी इन्द्रणी ने आदिकवि भानुभक्त आचार्य कीे जीवनी तथा उनके योगदान के बारे में चर्चा की ।

यह भी पढें   पत्रकारों द्वारा मांग ...गृहमंत्री गुरुङ इस्तीफा दें


इसीतरह नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ नेपालगन्ज के अध्यक्ष नन्दलाल वैश्य, भारत के उर्दू साहित्यकार तथा अन्जुमन शाहकारे, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शारीक रब्बानी, कोपिला संग्रोला, मधुकर अचार्य, साहिदा बानौ शाह, अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष बिष्णुलाल कुम्हार, हाम्रो पूर्णिमा साहित्य समाज कोहलपुर के अध्यक्ष महानन्द ढकाल, नीरज दाहाल, ललिता बराल, अञ्जु सापकोटा, धीरज अनुपम, गोबिन्द सिजापति, देवकी निरौला, सरिता शाह, बी. बिकास स्मृति पुरस्कार गुठी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष पंकज श्रेष्ठ जैसे लागों ने अपनी–अपनी रचनाएं वाचन किया । कार्यक्रम का सञ्चालन समाज के सचिव फणिन्द्र अचार्य ने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com