Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अवधी राष्ट्रिय पत्रकारिता पुरस्कार कोष की स्थापना

 

पवन जायसवाल, नेपालगन्ज (बांके)
अवधी पत्रकार संघ नेपाल अपनी स्थापना दिवस तथा १०वीं बार्षिक उत्सव मनाने जा रही है । अवधी भाषी पत्रकारों की छाता संगठन के रुप में वि.सं.२०६५ साल भाद्र महीने की २७ गते विधिवत रुप में दर्ता होकर यह संस्था स्थापित की गई थी । संघ की १०वीं स्थापना दिवस भव्यतापूर्वक मनाने जा रही है । दिवस में अवधी संस्कृति की संरक्षण तथा सम्बद्र्धन करने की उद्देश्य से तीज पर्व के अवसर में अवधी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी समेत आयोजन होने जा रहा है ।


संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष राकेशकुमार मिश्र के अध्यक्षता में श्रावण १२ गते शनिवार सम्पन्न बैठक ने दिवस मनाने के लिए विनय दिक्षित के संयोजकत्व में ५ सदस्यीय स्वागत सत्कार तथा मंच व्यवस्थापन उप–समिति, शकील कादिरी की संयोजकत्व में ५ सदस्यीय आर्थिक व्यवस्थापन उप–समिति और कृपाराम बाडिया की संयोजकत्व में ११ सदस्यीय सांस्कृतिक उप–समिति चयन की गई है ।
संघ के संस्थापक अध्यक्ष सूर्यलाल यादव ने अपनी माता स्वर्गीय सरस्वतीदेवी यादव की नाम मा रु ५० हजार के ‘सरस्वतीदेवी यादव ग्रामिण अवधी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार’ की अक्षयकोष स्थापना किया है । बैठक में अध्यक्ष सूर्यलाल यादव ने अक्षयकोष की रकम चेक अध्यक्ष मिश्र को हस्तान्तरण किया । संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि स्थापित अक्षयकोष की रकम से वार्षिक रुप में अवधी भाषा तथा ग्रामीण पत्रकारिता की क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पहुंचाने वाले एक पत्रकार को पुरस्कृत किया जाएगा । उनके अनुसार इसी वर्ष से ही उक्त पुरस्कार वितरण होने जा रहा है । आगामी दिनों में उक्त अक्षय कोष को वृद्धि किया जाएगा ।

यह भी पढें   81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा: वैश्विक मंच पर आवाज बुलंद करेगा नेपाल


बैठक ने संघ के बांके जिला अध्यक्ष रहिस अहमद सिद्दिकी विगत डेढ महीनें से सिकिस्त बिमार होकर भारत की लखनऊ में उपचार करा रहें हैं, सिद्धिकी को उपचार के लिए सहयोग उपलब्ध करने का भी निर्णय किया गया है । उपचार खर्च के लिए करीब रु. १२ हजार ५सौ दिया जाएगा । संघ के अध्यक्ष राकेशकुमार मिश्र की ओर से ३ हजार रुपैया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय दिक्षित की ओर से २ हजार रुपयां, शकील अहमद कादिरी की ओर से २ हजार रुपैया, विजय वर्मा की ओर से १ हजार रुपैया, विनय त्रिपाठी की ओर से १ हजार रुपैया, दिनेश ठाकुर की ओर से १ हजार रुपैया, भरतकिशोर वैश्य की ओर से १ हजार रुपयां, चन्द्रेश्वर त्रिपाठी की ओर से १ हजार, यदुराज मिश्र की ओर से ५ सौ रुपैया देने की घोषणा हुई है ।
संघ का कहना है कि अन्य पत्रकारों से भी सहयोग रकम संकलन किया जाएगा । संघ ने अन्य व्यक्ति, संघ–संस्था, कार्यालय को भी आर्थिक सहयोग के लिए अपील की है । सहयोगदाता को अपनी सहयोग रकम सांग्रिला डेभलपमेन्ट बैक में रहे खाता नं. ०१४००८००१४०७४९०००००१ में जमा करने के लिए भी आग्रह किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com