Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भावी प्रधानन्यायाधीश पद के लिए नाम अनुमोदन में ढिलाई, बुधबार होगी अगली बैठक

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३१ जुलाई ।
भावी प्रधानन्यायाधीश पद के लिए दीपकराज जोशी का नाम अनुमोदन करने या न करने संबंधी निर्णय अभी तक नहीं हो सका ।
संसदीय सुनवाई समिति की बैठक, और विचार–विमर्श को जÞरूरी बताते हुए बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे तक के लिए स्थगित हो गई, ये बात समिति के संयोजक लक्ष्मण लाल कर्ण ने बताई ।
समिति के सदस्य नेकपा के सुरेंद्र पांडे से मिली जानकारी के मुताबिक जोशी के विरुद्ध गंभीर प्रकृति की शिकायत के मद्देनजर निर्णय नहीं हो सका और समिति में और अधिक राय–विमर्श कर इस विषय का सहमति में निराकरण करने का प्रयास हो रहा है ।
सदस्यों के मुताबिक जोशी के अलग–अलग शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर एक ही सिंबल नंबर है, भ्रष्टाचार संबंधी फैसला लगायत विषयों में जोशी की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं आया और कई सवालों के तो उन्होंने जवाब ही नहीं दिए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *