Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में अटल जी के प्रति श्रद्धाञ्जलि सभा

 

रेयाज आलम, २३ अगस्त ।

भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री अटलबिहारी वाजपेयी के निधन पर होटल भिस्वा में श्रद्धाञ्जलि सभा का आयोजना किया । सहभागीयों ने दिवंगत बाजपेयी के तस्वीर पर पुष्प चढाकर श्रद्धासुमन अर्पण किया । वाणिज्य दूतावास कॉन्सुलेट जेनरल बि.सी. प्रधान के अध्यक्षता एवं प्रदेश २ के मुख्यमन्त्री लालबाबू राउत गद्दी के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न श्रद्धाञ्जलि सभा कार्यक्रम में वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, प्रतिनिधसभा सदस्य विमल श्रीवास्तव, वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजय सरावगी, नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्वमन्त्री सुरेन्द्र चौधरी, नेपाली कांग्रेस पर्सा सभापति अजय द्विवेदी, केन्द्रीय सदस्य अजयकुमार चौरसिया ने अपनी–अपनी ओर से संवेदना मन्तव्य वक्त किया ।

यह भी पढें   कर्णाली प्रदेश के प्रदेश अस्पताल तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थाएँ से मिलेगी निःशुल्क खून  


वक्ताओं ने कहा कि अटलबिहारी वाजपेयी सिर्फ भारत के नेता न होकर दक्षिण एशिया और विश्व जगत के लिए इमानदार राजनेता थे । वक्ताओं को कहना है की वाजपेयी जी की निधन से अपूरणीय क्षति हुई है । उन लोगों को यह भी मानना है कि वह भारतीय जनमानस में जोडदार साहित्यिक व्यक्तित्व के रुप में भी परिचित थे । स्मरणीय है, भारतीय जनता पार्टी को भारत में स्थापित कराने और भारत को लोकतान्त्रिक देश के रूप में आगे बढ़ाने में उन्हों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वे असल राजनेता थे ।
कार्यक्रम का सहजीकरण जिल्ला आयुर्वेद कार्यालय पर्सा के प्रमुख सूचित शर्मा ने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *