Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैलाश मानसरोवर के रास्ते से राहुल का ट्वीट- ‘यहां वो आते हैं, जिन्हें बाबा बुलाते हैं’

 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है. विपक्षी पार्टियों के अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी यात्रा को लेकर विवाद जारी है.

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार को खुद इससे जुड़ा ट्वीट किया. राहुल ने लिखा कि एक इंसान तब ही कैलाश जाता है, जब उसे बुलावा आता है. मैं काफी खुश हूं कि मुझे ये मौका मिला है, जो भी मैं यहां देखूंगा वह आपके साथ साझा करने की कोशिश करूंगा.

यह भी पढें   पेरिस जल्द ही एक मुस्लिम शहर बन जाएगा : ट्रंप

राहुल ने इसके अलावा एक और ट्वीट करते हुए मानसरोवर के पास मौजूद झील की तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा कि मानसरोवर झील का पानी काफी शांत है. वह सिर्फ प्रदान करते हैं फिर भी कुछ नहीं खोते हैं. कोई भी यहां से पानी पी सकता है. यहां पर किसी तरह की नफरत नहीं है. यही कारण है कि हम इस पानी की पूजा करते हैं.

आपको बता दें कि राहुल गांधी, 31 अगस्त को कैलाश यात्रा पर निकले थे. जिसके बाद सबसे पहले वह नेपाल पहुंचे थे, उसके बाद चीन के रास्ते राहुल कैलाश पहुंचेंगे.

यह भी पढें   राष्ट्रीय सरस मेला-2026: एक दृष्टि में : गौरीशंकर वैश्य

खाने को लेकर हुआ विवाद…

राहुल गांधी के नेपाल दौरे पर विवाद भी हुआ. सोशल मीडिया पर लगातार इस बात की चर्चा होने लगी कि राहुल ने नेपाल में यात्रा के दौरान ही नॉनवेज खाया था. दरअसल, नेपाल पहुंचकर राहुल गांधी ने काठमांडू के आनंद भवन स्थ‍ित वूटू फूड बुटिक में खाना खाया. राहुल गांधी के इसी खाने पर विवाद हो गया.

नेपाली मीडिया में खबर छपी कि राहुल गांधी ने नॉनवेज यानी मांसाहारी खाना खाया था. जिसको लेकर विवाद हुआ था.गौरतलब है कि राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा 12 दिन की है. वह दिल्ली से उड़ान भरकर 31 अगस्त शुक्रवार को शाम 5.30 बजे काठमाण्डू आए थे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com