बदनाम प्रदेश प्रशासन को सुधार करने की जिम्मेदारी मेरी हैः मुख्यमन्त्री राउत
पोखरा, ९ सितम्बर । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कहा है कि प्रदेश नं. २ स्थित प्रशासन को बदनाम बनाया हुआ है, जिसको सुधार करने की जिम्मेदारी अब उनका है । तराई सेवा समाज पोखरा द्वारा शनिबार पोखरा में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने यह बात कहा है । उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रोत्साहन करने के लिए ही प्रदेश नं. २ में पुलिस प्रशासन में ५० प्रतिशत महिलाओं को आरक्षित किया गया है ।
मुख्यमन्त्री राउत को मानना है कि जब तक महिलाओं की शिक्षा और जीवनस्तर में सुधार नहीं किया जाएगा, तब तक समाज की विकास सम्भव नहीं है । उन्होंने आगे कहा ‘इसीलिए ‘बेटी बचाऊ, बेटी पढाऊ’ अभियान शुरु किया गया है । सर्वप्रथम बेटी को पढाओं, बेटी को स्कुल पठाओ, यह मेरी प्रमुख प्राथमिकता और मिसन है ।’ मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि इसके सबंधं में उन्होंने प्रधानमन्त्री ओली से भी बातचीत किया है ।
इसीतरह मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि वर्तमान संघीय सरकार से कोई भी मुख्यमन्त्री संन्तुष्ट नहीं हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘प्रदेश को अधिकार दिलाने की सवाल में संघीय सरकार तैयार नहीं दिखाई देता । मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि देश में संघीय व्यवस्था तो आ गई है, लेकिन अधिकार के लिए लडाई अभी भी बांकी है ।

