Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साेशल मीडिया की प्रसिद्धि ने ली जान

 

बगदाद, जेएनएन। 

सोशल मीडिया पर पॉपुलर होना किसी की जान के लिए बड़ा खतरा भी हो सकता है। आप सोच कर हैरान हो रहे होंगे मगर यह सच है। दरअसल, इराक की राजधानी बगदाद में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां मॉडल और इंस्‍टाग्राम स्‍टार तारा फरेस की गोली मार कर हत्‍या कर दी गई है।

ड्राइव करते वक्‍त किया हमला
तारा फेरस फैशन जगत में जाना-माना नाम और सोशल मीडिया आइकन थीं। इंस्‍टाग्राम पर उनके 27 लाख फॉलोअर हैं। गुरुवार को फरेस अपनी कार से बगदाद के साराह से जा रही थीं उसी वक्‍त किसी अज्ञात शख्‍स ने उन पर तीन गोलियां दाग दीं। हालांकि उन्‍होंने हौसला दिखाते हुए कुछ किलोमीटर तक जख्‍मी हालात में गाड़ी ड्राइव की।

यह भी पढें   मृत्यु अटल सत्य है, इसलिए जीवन को अच्छे कर्मों से अमर बनाइए : बिमल सर्राफ

यूजर्स ने लिखा इमोशनल ट्वीट
हत्‍या के बाद से उनके फैन और फॉलोअर्स काफी दुखी हैं। तारा के एक प्रशंसक ने लिखा कि अपनी जिंदगी को खुल कर जीने वाली और खुद को प्‍यार करने वाली जैसा दूसरी खूबसूरत लड़कियां करती हैं। कुछ आंतकियों ने उनकी हत्‍या कर दी। मैं इससे दुखी हूं मेरा दिल भर गया है।

हो रही निंदा
प्रसिद्ध व्‍यंगकार अहमद अल बशीर ने भी तारा की हत्‍या की निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि ‘एक लड़की को इसलिए मार दिया गया क्योंकि उसने धरती पर दूसरी बहुत सी लड़कियों की तरह अपनी जिंदगी जीने का फैसला किया था। अगर कोई भी हत्या करने वालों के लिए किसी वजह की तलाश करता है तो वह भी इस हत्या में सहभागी होगा।’

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 5 नवंबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

बता दें कि तारा फरेस की हत्‍या के बाद से सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों में काफी गुस्‍सा देखा जा रहा है। लोग ऐसा मान रहे कि उनकी लाइफ स्‍टाइल के कारण चरमपंथियों ने हत्‍या कर दी है। अपने टैटू, बालों के अलग-अलग रंगों और डिजाइनर कपड़ों को लेकर फरेस काफी चर्चा में रहती थीं। फिलहाल मामले की जांच के लिए गृह मंत्रालय ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com