Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे ऋषि? इलाज कराने गए हैं US

 

कृष्णा राज कपूर का 1 अक्टूबर की सुबह निधन हो गया है. उनके पार्थिव शरीर को चेम्बूर स्थित बंगले में लाया गया है. वहां परिवारवाले और बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंच रही हैं. दुख की घड़ी में पूरी कपूर फैमिली एकसाथ खड़ी है. लेकिन कृष्णा राज कपूर के लाडले बेटे ऋषि कपूर यानी “चिंटूजी” दुःख की घड़ी में देश से बाहर हैं.

ऋषि कपूर ने 29 सितंबर को खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वे इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं. आज सुबह 4 बजे के करीब ही उनकी मां कृष्णा का निधन हो गया है. ऋषि कपूर अपनी मां के काफी करीब थे. पिछले दिनों एक्टर ने इटली में बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस दौरान कृष्णा राज कपूर भी मौजूद थीं.ऋषि कपूर के घर में हर जश्न में कृष्णा की मौजूदगी से जाहिर होता है कि वो बेटे ऋषि के परिवार के कितना करीब थीं.

यह भी पढें   अंडर-19 एशिया कप: भारत के खिलाफ नेपाल की पहले बल्लेबाजी

क्या मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे ऋषि?

ऋषि कपूर के देश में ना होने की वजह से कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में उनके शामिल होने पर संशय बना हुआ है.  अभी कपूर परिवार की ओर से इस बारे में कुछ आधिकारिक नहीं कहा गया है. अमेरिका से भारत आने में ऋषि कपूर को करीब 12-14 घंटे लग आ जाएंगे. अगर ऋषि का इंतजार किया गया तो आज कृष्णा राज का अंतिम संस्कर होना मुश्किल होगा. ऐसे ऋषि कपूर हर हाल में मां के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई जरूर पहुंचना चाहेंगे.

यह भी पढें   रवि लामिछाने ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी नसीहत: सत्ता के अहंकार से बचें, पद नहीं संगठन और निष्ठा को दें प्राथमिकता

बता दें कि  कई सालों से कृष्णा राज कपूर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. वे कपूर परिवार की सबसे सीनियर पर्सन थीं. कृष्णा राज कपूर के 5 बच्चे हैं. राज कपूर संग 1946 में उनकी शादी हुई थी.

वे रणधीर, ऋषि, राजीव, रीमा, रितु की मां थीं. वे करीना, रणबीर, रिद्धिमा कपूर की दादी थीं. 87 साल की उम्र में भी वे काफी एक्टिव थीं. उन्हें फैमिली पार्टी और मूवी प्रीमियर में कई बार देखा गया था.

यह भी पढें   एनपीएल में आज दो मुकाबले, लुम्बिनी लाइन्स और जनकपुर बोल्ट्स के बीच होगी पहली भिड़ंत

(फोटो: इस तस्वीर में कृष्णा राज, कपूर परिवार की कई पीढ़ियों के साथ नजर आ रही हैं. )

 

1988 में राज कपूर के निधन के बाद उन्होंने अपने पूरे परिवार को साथ रखा. अपने 5 बच्चों की जिम्मेदारी उठाई. रणधीर कपूर ने मां के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, ”मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि मैंने आज सुबह अपनी मां को खो दिया है. ”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com