Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में शक्तिशाली तूफान ‘माइकल’ का कहर, 11 लोगों की मौत

 
फ्लोरिडा।
अमेरिका के फ्लोरिडा में शक्तिशाली तूफान ‘माइकल’ के कारण शुक्रवार को 11 लोगों की मौत हो गई। इस तूफान ने गुरुवार को फ्लोरिडा में दस्तक दी और उसके तुरंत बाद इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। तूफान के कारण केवल वर्जीनिया में पांच लोगों की मौत हो गई।
संघीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख ब्रॉक लॉन्ग ने कहा, ‘मुझे आशंका है कि आज और कल मलबे से लोगों के शव मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ेगी।’ उन्होंने बताया कि माइकल फ्लोरिडा पेनहैंडल में 1851 के बाद से आने वाला सबसे भयंकर तूफान है।
माइकल के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। कई सड़कें और मकान पानी में डूब गए। तूफान की वजह से 155 मील प्रतिघंटा (250 किलोमीटर प्रतिघंटा) की रफ्तार से हवाएं चलीं।
फ्लोरिडा के तटीय शहरों में माइकल के कारण भारी तबाही मची है और जॉर्जिया से लेकर वर्जीनिया तक मकान, दुकान तथा खेत पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। कई राज्यों में इसके कारण हुई बर्बादी का असली मंजर सामने आना बाकी है।
फ्लोरिडा में बनीं अधिकतर इमारतें श्रेणी 3 का तूफान झेलने के लिए ही सक्षम हैं। तट से टकराते वक्त माइकल श्रेणी 5 का तूफान था और हवाएं 157 मील प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थीं।
वर्जीनिया के अापात प्रबन्धन विभाग ने ट्वीट किया कि सुबह 7 बजे तक की खबर के अनुसार माइकल तुफान से संबंधित घटनाओं में 5 के मरने की पुष्टि हुई। 5,20,000 लोग बिना बिजली के रह रहे हैं, 1,200 सड़कें बंद हो गई हैं व तूफान इस प्रांत से गुजर चुका है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com