Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अाठ महीने की बालिका के साथ बलात्कार के बाद उसकी निर्मम हत्या का अाराेपी हिरासत में

 

जनकपुर– ८ महीने की शिशु केसाथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने वाला अभियुक्त काे हिरासत में ले लिया गया है ।  अभियुक्त की पहचान हाेने के बाद भी उसे नही पकडे जाने के कारण प्रहरी की तीव्र अालाेचना हाेरही थी  । ८ महीने की साेनाली चाैधरी की हत्या दाे महीने पहले हुई थी । दाे महीने के बाद महाेत्तरी के भंगह हथिसर्वा के २५ वर्ष के भरत साह काे हिरासत में लिया गया है ।

यह भी पढें   रूस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव शामिल

अभियुक्त साह काे प्रदेश नम्बर १ स्थित मोरङ के भण्टाबारी से पकडा गया है ।

महोत्तरी के भंगहा प्रहरी चौकी में कुछ महीने  इन्चार्ज के रुप में कार्यरत्त  प्रहरी सहायक निरीक्षक अवधलाल साह हाल भण्टावारी स्थित प्रहरी चोकी में कार्यरत हैं उनकी टाेली ही भरतसाह काे पकडने में कामयाब हुई है ।

स्थानीय व्यवसायी सन्तोष चौधरी की बेटी सोनाली काे गत भदौ ९ गते साँझ उसकी माँ से माँग कर भरत साह घुमाने के बहाने लेकर गया था यह घटना एक सीसीटी वी में भी कैद हाे गई थी जिसके अाधार पर अभियुक्त की पहचान हा गई थी ।

यह भी पढें   बंग्लादेशी तथा रोहिंग्या को नेपाल छोड़ने के लिए गृहमंत्री ने कारवाई की शुरु

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *