Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रणवीर दीपिका जल्द ही बँधने वाले हैं दाम्पत्य बँधन में

 

मुंबई।

पिछले कई महीनों से बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की ख़बरों ने हलचल मचा रखी थी। सुनने में आया था कि दीपिका और रणवीर इस साल के अंत तक शादी एक बंधन में बंध जाएंगे मगर, इस बारे में ख़ुद रणवीर और दीपिका ने गहरी चुप्पी साध रखी थी मगर, अब इंतज़ार हुआ ख़त्म और ख़ुद दीपिका ने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी शादी की तारिख शेयर की है।

यह भी पढें   परंपरा, स्वाभिमान और भविष्य: २०८३ के आइने में बदलता नेपाल

बता दें कि कुछ ही समय पहले दीपिका ने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसपर लिखा है, “हमें आपको यह बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवम्बर 2018 को तय हुई है।”

यही पोस्ट रणवीर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अभिनेता रणबीर कपूर के साथ लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहीं दीपिका पिछले कई सालों से रणवीर के साथ रिलेशनशिप में हैं मगर इन्होंने मीडिया के सामने हमेशा ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। लेकिन, अब सबकुछ  क्लियर हो गया है और दीपवीर एक होने वाले हैं। उनके फैन्स इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने एक साथ ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में साथ काम किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *