Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माता कुमाता न भवति, कलयुगी माँ ने की जवान बेटे की हत्या, माँ हिरासत में .

 

लखनऊ: यूपी परिषद के चेयरमैन रमेश यादव की पत्‍नी मीरा यादव अपने जवान बेटे के कत्‍ल के इल्‍जाम में जेल भेज दी गईं. मीरा पर इल्‍जाम है कि उन्‍होंने अपने दुपट्टे से बेटे का गला घोंटने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसे चूल्‍हे में जला दिया. पुलिस के मुताबिक मीरा का कहना है कि उनका बेटा नशे की हालत में पिछले दो साल से उनसे मारपीट, गाली-गलौच और बसलूकी कर रहा था. घटना के वक्‍त भी वो नशे में मां से बदसलूकी कर रहा था.

बेटे के कत्‍ल की मुल्जिम मां को पुलिस मीडिया से बचाते, धक्‍का देते, दौड़ाते जेल ले गई. मां पर इल्‍जाम है कि जिसे पैदा किया था, उसे ही कत्‍ल कर दिया. पता नहीं बेटे के कत्‍ल के बाद उसे वो सब याद आया कि नहीं जब पहली बार उसे देखा हो, जब पहली बार सीने से लगा कर दूध पिलाया होगा. जब उसकी हंसी पर निसार हुई होगी, जब पहली बार वो डगमग डगमग चला होगा. लेकिन मां मीडिया को बताती रही कि 22 साल की उम्र में हार्ट अटैक से इसलिए वो मर गया क्‍योंकि उसकी कुंडली में ही जल्‍दी मौत लिखी थी.

यह भी पढें   बूढानीलकण्ठ से 21.75 किलो सोना बरामदगी मामले में नेपाली सहयोगियों की तलाश तेज

मीरा यादव ने कहा, ”इसको बहुत पहले ही पंडित ने बताया भी था कि इसकी अकाल मृत्‍यु हो सकती है. यहां जो नहीं है कैंटीन में, जहां धोबी रहते हैं, एक पांडे है कैंटीन में उन्‍होंने ही कहा कि इसकी अल्‍पआयु है.’ मीरा अपने बेटे अभिजीत के साथ हजरतगंज इलाके में एमएलए होस्‍टल में रहती थीं. बेटे की मौत के बाद उन्‍होंने बताया कि वो दिल का दौरा पड़ने से मर गया.

यह भी पढें   पत्रकार किशोर श्रेष्ठ को पुलिस साइबर ब्यूरो ले गई, रास्वपा नेता हिमेश पन्त को भी बुलाया गया

आनन-फानन में अभिजीत के अंतिम संस्‍कार की तैयारी हो गई. शव वाहन बुलाया गया और उसमें उसे रख घर वाले श्‍मशान के लिए चल पड़े. लेकिन पुलिस ने शव यात्रा रास्‍ते में रोक शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया. तब पता चला कि उसे गला घोंटकर कत्‍ल किया गया है.

इस पेशे में रोजाना बहुत सारी खबरें सुनने को मिलती हैं. लेकिन इससे बुरा क्‍या होगा कि एक मां ने अपने दुपट्टे से अपने बेटे का गला घोंटकर मार डाला. फिर सबूत मिटाने को दुपट्टे को चूल्‍हे में जला दिया. और सारे दिन मीडिया के सामने बैठकर पूरे विश्‍वास से बयान देती रहीं कि बेटे को हार्ट अटैक हो गया है. जिसे पैदा किया उसके कत्‍ल के जुर्म में मां जेल चली गई.

यह भी पढें   जनकपुरधाम में वलि प्रथा के बिरोध में प्रवचन तथा कवि गोष्ठी की गयीआयोजित

एनडीटीवी इंडिया से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com