Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कई देशाें की दीवाली एक सी पर नाम हैं अलग

 

नेपाल में तिहार और मॉरिशस में दिवाली

1. नेपाल और मॉरिशस में दिवाली भारत जैसी मनाई जाती है, लेकिन  नई-नवेली दुल्हन दीपक जलाती हैं। वहीं, मलेशिया में भी दिवाली के दिन छुट्टी होती है, लोग दीपक जलाकर और रंगोली बनाकर माता लक्ष्मी के आगमन की खुशी मनाते हैं। लोग एक—दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाई और उपहार देते हैं।

श्रीलंका में दिवाली
2. रावण के वध के बाद विभीषण लंका के राजा बने। उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में दीपोत्सव का आदेश दिया था। जिसके बाद से ही श्रीलंका में भी लोग अमावस्या के दिन दीपक जलाते हैं।

यह भी पढें   नेपालगन्ज में लायन्स इन्टरनेशनल के आयोजन में १२५ लोगों ने किया रक्तदान

म्यांमार में थैडिंगयुट फेस्टिवल
3. म्यांमार में तीन दिन तक चलने वाले इस त्योहार को लाइटिंग फेस्टिवल ऑफ म्यांमार के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के स्वागत में घरों को लाइट्स से रोशन करते हैं। यह त्योहार भी अक्टूबर में मनाया जाता है।

जापान में ओनियो फायर फेस्टिवल

4. जापान में बुरी आत्माओं को भगाने के लिए ओनियो फायर फेस्टिवल मनाया जाता है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस त्योहार में 6 बड़े फायर टॉर्च जलाए जाते हैं। यह त्योहार फुकुओका समेत कई शहरों में जनवरी के प्रारंभ में मनाया जाता है।

यह भी पढें   महिला सशक्तिकरण: प्रगतिशील और सफल समाज की आधारशिला : अधिवक्ता शिव गणेश कर्नाटी

दक्षिण कोरिया में जेजू फायर फेस्टिवल
5. दक्षिण कोरिया में फरवरी में जेजू फायर फेस्टिवल मनाया जाता है। बेहतर स्वास्थ्य और अच्छी पैदावार के लिए यह त्योहार पिछले 20 वर्षों से मनाया जा रहा है।

इंग्लैंड में ऑटरी सेंट मैरी फेस्ट
6. इंग्लैंड के ऑटरी सेंट मैरी शहर में हर 5 नवंबर को ऑटरी सेंट मैरी फेस्ट होता है, जिसका मुख्य आकर्षण आतिशबाजी होती है। इसकी शुरुआत 1605 में हुई थी।

यह भी पढें   रास्वपा ने भेजा थापा और ओली को विशिष्ट अतिथि के लिए निमंत्रण

स्पेन में फालेस
7. स्पेन में मार्च के महीने में फालेस फायर फेस्टिवल मनाया जाता है। 5 दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में आतिशबाजी के करतब होते हैं।

ईरान में सादेह
8. ईरान में अंधकार और सर्दी पर जीत तथा अग्नि के सम्मान में जनवरी के अंतिम सप्ताह में फायर फेस्टिवल सादेह मनाया जाता है। करीब 5 दशक से इस फेस्टिवल के मनाए जाने की परंपरा है।

तो ये हैं दुनिया के 8 देश जहां दिवाली जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed