Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

योग स्टूडियो में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

 

फ्लोरिडा: 

 

फ्लोरिडा की राजधानी में एक योग स्टूडियो में एक बंदूकधारी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली. तालाहासी के पुलिस प्रमुख माइकल डेलियो ने शुक्रवार रात पत्रकारों को बताया कि स्टूडियो में जाने के बाद व्यक्ति ने छह लोगों को गोली मारी. डेलियो ने बताया कि इसके बाद संदिग्ध ने खुद को भी गोली मार ली. फिलहाल बंदूकधारी और मृतकों की पहचान नहीं हुई है तथा अन्य पीड़ितों की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है. उन्होंने बताया कि हमलावर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया और अधिकारी इसके पीछे के संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं. शहर के कमीश्नर स्कॉट मैडॉक्स घटनास्थल पर हैं. उन्होंने फेसबुक पर कहा, ‘‘मेरे पब्लिक सर्विस करियर में मैंने कई बुरे दृश्य देखे लेकिन यह सबसे बुरा है. कृपया प्रार्थना करें.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *