Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महापर्व छठ के उपलक्ष में दरहिया बस्ती में भब्य सांस्कृतिक संध्या, झूमे लोग

 

माला मिश्रा बिराटनगर
भारतीय सीमा पर अवस्थित  बिराटनगर  के दरहिया बस्ती में छठ के उपलक्ष में भब्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया  जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रतिनिधि सभा के सांसद व पूर्व मंत्री शिव कुमार मंडल ,  महानगरपालिका का उप मेयर  इंदिरा कार्की ,ससफो संसदीय दल के नेता जयराम यादव ,ससफो के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव , नेपाली कांग्रेस का युवा नेता राजेश गुप्ता, ससफो का युवा नेता मोहम्मद फैयाज, बिशाल केडिया सहित अतिथियों ने दीप जलाकर किया । इस मौके पर नेपाली फिल्म के डायरेक्टर व अभिनेत्री दीपश्री निरौला, वरिष्ठ गायक रामा मंडल ,प्रवल्दीप विश्वास , राजू मंडल , बिनोद श्रेष्ठ , लीजा कौशल ,नितिन गुजरेल ,पारस थापा, बॉबी साहनी ने प्रस्तुति दी । संचालन राधा मंडल कर रही थी । इस मौके पर कलाकारों का हौसला अफजाई हेतु वरिष्ठ गायक रामा मंडल ने माला, शॉल  ओढ़ाकर सम्मानित भी किया ।

यह भी पढें   हमने बालेन शाह के पैर में गेंद दे दिया है अब गोल करने का काम उनका है – रवि लामिछाने

कार्यक्रम का शुरुआत गणेश बंदना से किया गया । इसके बाद हिंदी , मैथिली , नेपाली , भोजपुरी  गीत तथा भजन पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक  प्रस्तुति  देकर देर रात तक लोगों का भरपूर मनोरंजन किया ।कार्यक्रम का सफल संचालन में संयोजक अशोक मंडल के अलावा  विकास मंडल , श्याम मंडल ,रामकुमार मंडल , राम प्रसाद सहनी , शम्भू मंडल ,संजीव मंडल ,सीताराम पंडित ,किशोर मंडल ,संजय यादव सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय दिखे । कार्यक्रम देर रात तक चली जिसमे सुरक्षा व्यवस्था में इलाका प्रहरी कार्यालय प्रमुख  इंद्र राई राणा सहित पुलिस बल तैनात दिखे । वरिष्ठ गायक रामा मंडल ने कार्यक्रम में सक्रिय योगदान के लिए सहयोग करने बाले सभी का आभार जताया ।

यह भी पढें   वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने व्‍यापक पैमाने पर तबाही मचाई

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *