Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१८ देशों की भिक्षु–भिक्षुणी लुम्बिनी में, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की त्रिपिटक वाचन शुरु

 

लुम्बिनी, १५ नवम्बर । नेपाल में पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के त्रिपिटक (बुद्धिष्ट धर्मग्रन्थ) का वाचन शुरु हो गया है । बुद्ध जन्मस्थल अर्थात् ऐतिहासिक नगरी लुम्बिनी में बुधबार से त्रिपिटक वाचन शुरु हुआ है । लुम्बिनी विकास कोष, अखिल नेपाल भिक्षु महासंघ और थाई बौद्ध बिहार की संयुक्त आयोजन में मायादेवी मन्दिर परिसर यह कार्यक्रम रखा गया है, जहां १८ देशों के भिक्षु–भिक्षुणी, उपासक–उपासिका इकठ्ठा हो गए हैं । कार्यक्रम ३ दिन तक चलनेवाला है ।
नेपालके लिए थाइल्याण्ड के राजदूत भगवत तान्सकुल, लुम्बिनी विकास कोष के उपाध्यक्ष भिक्षु मेत्तेय, संविधानसभा के सदस्य दुर्गा उपाध्याय, प्रदेश सांसद फकरुद्धिन खान, अखिल नेपाल भिक्षु महासंघ के अध्यक्ष भिक्षु मैत्री ने कार्यक्रम को संयुक्त रुप में उद्घाटन किया है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेपाल के लिए थाइल्याण्ड के राजदूत तान्सकुल ने कहा कि बुद्ध दर्शन को विश्व में प्रचार–प्रसार करने के लिए यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण साबित होनेवाला है । उन्होंने आगे कहा– ‘भगवान गौतम बुद्ध की पावन भूमि में पैर रखना भी थाई नागरिकों के लिए खुशी की बात है । यह पवित्र भूमि है, बौद्धमार्गियों के लिए महत्वपूर्ण है ।’
इसीतरह लुम्बिनी विकास कोष के उपाध्यक्ष भिक्षु मेत्तेय ने कहा कि भिक्षुओं की प्रयास और बौद्ध परियती शिक्षा के कारण भी नेपाल में बौद्ध धर्म की अवलम्बन करनेवालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है । उनको मानना है कि बुद्ध की शिक्षा और दर्शन को बिस्तार करने के लिए उपासक–उपासिकाओं को विशेष ध्यान देने की जरुरत है । प्रदेश सांसद फकरुद्धिन खान ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की त्रिपिटक वाचन से लुम्बिनी की प्रचार–प्रचार विश्वस्तर में हो गया है । कार्यक्रम से पूर्व लुम्बिनी में शान्ति दीप प्रज्वलन कर मायादेवी मन्दिर परिसर में र्याली निकाली गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *