Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल पुलिस को मिला डिजिटल गभर्नमेन्ट अवार्ड

काठमांडू, १५ नवम्बर । सूचना प्रविधि को उपयोग प्रयोग करते हुए सेवा प्रदान करनेवाले सरकारी सेवा प्रदायक संस्थाओं में से नेपाल पुलिस को ‘डिजिटल गभर्नमेन्ट अवार्ड’ प्राप्त हुआ है । सूचना प्रविधि को उत्कृष्ट प्रयोग वापत जापान स्थित एशियन–ओसिएनियन कम्युनिङ इन्डस्ट्री अर्गनाइजेसन ने नेपाल पुलिस को ‘एसोसिओ डिजिटल अभर्नमेन्ट अवार्ड– २०१८’ प्रदान किया है ।
जापन स्थित टोकियो शहर में गत कार्तिक २२ गते सम्पन्न एसोसिओ समिट में कम्प्युटर एशोसिएसन नेपाल महासंघ के कार्यकारी सदस्य डा. अभिजित गुप्ता ने उक्त अवाड ग्रहण किया था, प्राप्त अवार्ड को बुधबार पुलिस प्रधान कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक सर्वेन्द्र खनाल को हस्तान्तरण किया गया है ।
संस्था की ओर से एशोसिओ आउटस्टयाण्डिङ कम्पनी, आउस्टयाण्डिङ युजर अर्गनाइजेशन, डिजिटल गभर्नमेन्ट और आइसिटी एजुकेशन कर चार विधा में अवार्ड वितरण किया जाता है । उसमें से नेपाल पुलिस को सूचना प्रविधि क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम करने के वापत अवार्ड प्राप्त हुआ है । संस्था में एसिया औरु ओशिएनिया क्षेत्र के २४ देशों के सूचना प्रविधि के साथ संबंधित १० से अधिक संस्था आवद्ध है ।

यह भी पढें   चितवन ३ में रास्वपा की सविता गौतम आगे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *