दाङ से काठमांडू आ रहे यात्रु बस दुर्घटनाग्रस्त, १६ यात्रु घायल, ४ की अवस्था गम्भीर
काठमांडू, १५ नवम्बर । दाङ से काठमांडू आ रहे ना६ख ६३०१ नम्बर की यात्रु बस आज सुबह नवलपुर स्थित कावासोती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है । दुर्घटना में १६ यात्रु घायल हो गए है, ४ की अवस्था गम्भीर है । जिला पुलिस कार्यालय नवलपुर के अनुसार यात्रु बस कावासोती–३ में दुर्घटना में पड़ा है । गम्भीर घायल ४ यात्रुओं को नयां मोडल कलेज, भरतपुर चितवन ले गया है । सामान्य घायल अन्य १२ यात्रुओं को कावासोती स्थित कालगण्डकी अस्पताल ले गया है । आंशक है कि बस चालक नीद में रहने के कारण दुर्घटना हो गई है ।

