Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमंत्री याेगी से रेलवे उद्घाटन दुर्भाग्यपूर्ण : निधि

 

काठमाडौं ।

प्रमुख विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस उपसभापति विमलेन्द्र निधि ने  भारत के मुख्यमन्त्री द्वारा रेलवे के उद्घाटन काे दुर्भाग्यपूर्ण कहा है ।

योगी आदित्यनाथ रामजानकी विवाहपञ्चमी में बाराती बनकर अाने वाले हैं उसी समय रेल उद्घाटन  मुख्यमन्त्री योगी अाैर भारतीय उद्योग वाणिज्य तथा नगारिक उड्ययनमन्त्री सुरेश प्रभु द्वारा जयनगर–जनकपुर–कुर्था ब्रोडगेज रेल्वेखण्ड का उद्घाटन का कार्यक्रम है । इसका विराेध निधि ने किया है ।

यह भी पढें   वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के झटके,मलबे में अभी भी 50 हजार से अधिक लोग लापता

उन्हाेंने इस विषय पर सरकार से जानकारी माँगी है । उन्हाेंने कहा कि नेपाल में मुख्यमंत्री याेगी का अाना अापत्तिजनक नही‌ है परन्तु उनकी पृष्ठभूमि काे देखते हुए लगता है कि नेपाल में हिन्दूराज्य की बहाली की काेशिश की जा रही है ।

 

‘नेपाल सरकार ने उन्हें  प्रमुख आथित्य के रुप में क्याें निमन्त्रणा किया है ?’, निधि इस प्रश्न का जवाब सरकार से चाह रहे हैं ।

उन्हाेंने कहा कि ‘केपी ओली नेतृत्व की यह सरकार संघीयता विरोधी ताे थी ही’, अब वाे‘गणतन्त्र भी नहीं चाह रही है ।

यह भी पढें   महाभारत और रामराज्य का जनकः ‘पौराणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में एक विश्लेषण’ : अजय कुमार झा

दैनिक नेपाल से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “मुख्यमंत्री याेगी से रेलवे उद्घाटन दुर्भाग्यपूर्ण : निधि

  1. तामस प्रवृति के नेताओं का जनप्रतिनिधि के रूप में उच्च सदनों तक चुनकर जाना और वहा पर भी घटिया सोच का प्रदर्शन करना।
    #निंदनीय
    जनकपुर नागरिक समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed