Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अाज से जाेड बेजाेड प्रणाली लागू १६ गते तक जारी । अाज चलेंगी बेजाेड गाडियाँ

 

 

शुक्रबार से शुरु हाेने वाले एसिया प्यासेफिक समिट के लिए  काठमाडौं उपत्यका में ट्राफिक प्रहरी ने ४ दिन सवारी साधन में जाेड बेजाेड प्रणाली लागू किया है ।

तीन देश के राष्ट्रपतिसहित ४५ देश के ५६७  अतिथियाें के अागमन के कारण यातायात सहज बनाने के लिए यह निर्णय किया गया है ।

गृह मन्त्रालय के निर्देशन में ट्राफिक प्रहरी महाशाखा ने आज से १६ गते तक के लिए यह प्रणाली लागू किया है ।

यह भी पढें   रवि लामिछाने ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी नसीहत: सत्ता के अहंकार से बचें, पद नहीं संगठन और निष्ठा को दें प्राथमिकता

महानगरीय ट्राफिक प्रहरी महाशाखा के अनुसार मङ्सिर १३ बिहिबार नम्बर प्लेट का अन्तिम अंक बेजाेड (१,३,५,७,९) गाडी चलेगी ।

अत्यावश्यक सेवा अाैर शैक्षिक संस्था की सवारी साधन में यह प्रणाली लागू नहीं हाेगी ।

समिट में सहभागी हाेने के लिए फिलिपिन्स की उपराष्ट्रपति लेनी रोब्रेडो बुधबार काठमाडौं आ चुकी हैं ।  उनकी वापसी १६ गते है ।

म्यानमार की विदेश मन्त्री आङ सान सुकी आज नेपाल आएँगी ।

आज ही कम्बोडिया के प्रधानमन्त्री हुन सेन काठमाडौं आएँगे।

यह भी पढें   सरकार ने दो अध्यादेश जारी करने की राष्ट्रपति से की सिफारिश

इन दाेनाें के भ्रमण काे सरकार ने सद्भावना भ्रमण कहा है । ये शुक्रवार वापस जाएँगे इनका प्रधानमंत्री राष्ट्रपति अाैर विदेश मंत्री से मुलाकात का कार्यक्रम भी है ।

समिट में सहभागी हाेने के लिए ओसिनिया तीन देश के राष्ट्रपति भी काठमाडौं आने वाले हैं।

रिपब्लिक अफ नाउरू, रिपब्लिक टुभालु र इन्डिपेन्डेन्टस् स्टेट अफ सामवा के राष्ट्रपति  समिट में सहभागी हाेंगे।

इनके अतिरिक्त १० देश के पूर्वप्रधानमन्त्री अाैर राष्ट्रपति भी सम्मेलन में सहभागी हाेंगे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 नवंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

इसी बीच युथ कांग्रेस नेपाल ने यातायात के साधन में लगाए गए जाेड बेजाेड प्रणाली की अवज्ञा करने की घाेषणा की है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com