Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अाज से अमेरिका में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के समारोह की शुरुआत

 

29 nov.

 

अमेरिका में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के समारोह की शुरुआत हो गई है। यूएस कैपिटोल (संसद परिसर) में भारतीय दूतावास द्वारा कराए गए कार्यक्रम में अमेरिकी सांसदों और भारतीय-अमेरिकियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

समारोह में शामिल लोगों ने गांधी की सत्य और अहिंसा की सीख को वर्तमान में भी प्रासंगिक बताया।अगले साल महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जानी है। इस मौके पर वर्ष भर अमेरिका में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

यह भी पढें   भारत में नेपाल के नए राजदूत के लिए निश्चलनाथ पाण्डे की सिफारिश, जानिए उनका परिचय

समारोह में मौजूद सांसदों के अनुसार गांधी के विचारों ने अमेरिका के प्रमुख मानवाधिकार नेता मार्टिन लूथर किंग समेत दुनिया भर के कई लोगों को प्रभावित किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘अगर गांधी ना होते तो शायद मैं भी आपके सामने नहीं होता। गांधी के विचारों से प्रभावित किंग ने देश में मानवाधिकार का आंदोलन छेड़ा। उस आंदोलन की बदौलत ही मैं और मुझ जैसे लोग आगे बढ़ पाए।’ चौथी बार सांसद चुने गए भारतीय अमेरिकी डॉ. अमी बेरा ने कहा कि गांधी की सीख आज सबसे अधिक प्रासंगिक है।

यह भी पढें   मौसम अपडेट: आज देशभर कैसा रहेगा मौसम ?

कार्यक्रम में मौजूद भारतीय राजदूत नवतेज सरना ने कहा, ‘यही समय है कि हम गांधी की सीख को अपने जीवन में लागू करें। जो भी समाज के हित में कुछ करना चाहते हैं उन्हें गांधी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com