Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ठंड के कारण ईटहरी में एक वृद्ध की मौत

 

 

हिमालिनी डेस्क, सुनसरी २ डिसेंबर २०१८, रविवार। इटहरी के पचरुखी चौक में पिंपल के पेड़ के नीचे आज सुबह एक वृद्ध व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है। मांग-चांग कर अपना गुजारा चला रहे छपकी सिमरबोना सुनसरी निवासी अन्दाजी ७२ वर्ष के हुतुवा सरदार नाम के व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है। पिंपल पेड़ के नीचे सुबह लास दिखने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी थीं, गर्म कपड़ों के अभाव में ठरकर मृत्यु हो सकने की स्थानीय लोगोंका अनुमान है।

यह भी पढें   लुम्बिनी में बुद्ध जयंती का भव्य आयोजन, भारत-नेपाल सांस्कृतिक व बौद्धिक साझेदारी हुई और मजबूत

ईलाका प्रहरी कार्यालय इटहरी के पुलिस की टोली ने मृतक के परिजनों को खबर कर दिया, मृतक के जमाई सितल ऋषिदेव को लास जिम्मा लगाकर इटहरी पुलिस ने लास को पोस्टमार्टम के लिए सुन्सरी जिल्ला अस्पताल ईनरुवा भेज दिया है । कमजोर आर्थिक अवस्था के कारण ईटहरी बजार क्षेत्र में भिख मांग कर गुजारा कर रहे हुतुवा सरदार को क्रिया-कर्म के लिए स्थानीय लोगों ने चन्दा उठाकर शव वाहन की भाडा सहित नगद रु ४३०० मृतक के परिजनों को सहयोग किया है ।

यह भी पढें   बुलडोजर चलने से पहले ही लोगों ने हटाए अपने सामान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *