Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेलिएको संघीय लोकतंत्र पर बहस के साथ “नॉर्थ साउथ कलेक्टिव्स” की शुरुआत

 

विराटनगर, 3 दिसम्बर २०१८ | आज विराटनगर में नॉर्थ साउथ कलेक्टिव्स ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करके आपनी शुरुआत दर्ज कराई है | कार्यक्रम में मुख्य विषय था जेलिएको संघीय लोकतंत्र पर बहस | इसके प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व आर्ट मंत्री माननीय देवेन्द्रराज पांडे थे | प्रमुख वक्ता में लेखक श्री खगेन्द्र संग्रौला ने मन्तव्य दिया | वहीं प्रमुख विश्लेषक श्री सी.के.लाल ने अपना विश्लेषण प्रस्तुत किया | स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष भास्कर गौतम दिया | प्रथम सत्र का संयोजन संस्था के सलाहकार दिनेश श्रेष्ठ ने किया था तथा दुसरे सत्र का संयोजन संस्था के प्रवन्ध निदेशक राकेश मिश्रा ने किया |

यह भी पढें   विदेश मंत्री खनाल भारत के बाद चीन की ओर

संधीय लोकतंत्र का विभिन्न ज्वलंत विषय पर सर्वदलीय चर्चा हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बिराटनगर के पंचाली में आयोजित किया गया । कार्यशाला में बिभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के अलावा नागरिक समाज , मानवाधिकार , संचारकर्मी व समाज के अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे । इस मौके पर कार्यशाला का पहिला सत्र को आयोजक नर्थ साउथ कलेक्टिभस का सलाहकार दिनेश श्रेष्ठ ने आयोजक संस्था के कार्य पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया । संस्था का अध्यक्ष भास्कर गौतम ने स्वागत मंतब्य दे संस्था को का केंद्रीय कार्यालय राजधानी के बाहर रखने के व अन्य जवलंत समस्या पर अपना विचार रखा । डॉ देवेंद्रराज पांडे ने पंचयतकाल से गणतंत्र तक का सफर तथा विकास के मुद्दा उठाया और इसपर विस्तार से प्रकाश डाला । कार्यक्रम में आयोजक संस्था के सत्र संयोजक राकेश मिश्रा , दलीय सरोकार मंच का भोला पासवान , नेपाल आदिवासी जनजाति महासंघ का दिल बहादुर थेबे , डॉ अमीना सिंह , राजनीतिक विश्लेषक सी के लाल ने विभिन्न मुद्दे पर अपना अपना विचार प्रगट किया । खुला सत्र में कार्यक्रम में मौजूद राजनीतिक दल से आबद्ध प्रतिनिधियों नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी का केंद्रीय सदस्य बिनोद ढकाल , संघीय समाजवादी फोरम नेपाल का केंद्रीय सदस्य व प्रदेश सांसद जयराम यादव , नेपाली कांग्रेस का नेता त्रिलोचन रिजाल सहित अन्य राजनीतिक दल से आबद्ध राजनीतिक दल जे जुड़े लोगों ने अपनी अपनी बात रखा । समापन मंतब्य लेखक खगेन्द्र संग्रोला ने दिया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 11 जून 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

इस मौके पर नेपाली कांग्रेस का नेता त्रिलोचन रिजाल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी का केंद्रीय सदस्य बिनोद ढकाल , संघीय समाजवादी फोरम नेपाल का केंद्रीय सदस्य तथा प्रदेश सांसद जयराम यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि , संचारकर्मी , सामाजिक संस्था का प्रतिनिधि , मानवाधिकार के प्रतिनिधि व अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *