Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में युवा समाज द्वारा प्रदर्शनः सरकार ! निन्द्रा कब खुलेगी ?

 

रेयाज अलाम, ३ दिसम्बर ।
वीरगंज निवासी युवाओं ने सरकार को विभिन्न प्रश्न करते हुए सोमबार प्रदर्शन किए हैं । वीरगंज युवा समाज द्वारा आयोजित विरोध ¥याली ने घण्टाघर, मकालु होटल, घडिअर्बा आदि क्षेत्रों में परिक्रमा किया है । विशेषतः निर्मला पन्त की बलात्कार और हत्या संबंधी घटना को लेकर युवाओं सरकार के ऊपर विभिन्न प्रश्न किया है । प्रदर्शन व्यानर में युवाओं ने ‘सरकार मिल गया, न्याय नहीं मिला’, ‘सरकार, निन्द्रा कब खुलेगी ?’, ‘अन्दा सरकार आंख खोल’, ‘निर्मला को न्याय कब मिलेगा ?’ ‘निर्मला के ऊपर बलातकार करनेवाला कौन… ?’ सरकार है या…. ?’, ‘क्या हमारे मां–बहन सुरक्षित है ?’, महिला हिंसा कब तक ?’ जैसे नारे लिखें है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *