बलात्कारी को कारवाही के लिए तरुण दल ने दिया ज्ञापन
काठमांडू, ३ दिसम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस संबंद्ध भातृ संगठन नेपाल तरुण दल ने देश में व्याप्त बलात्कार, हत्या–हिंसा, महंगी, भ्रष्टाचार नियन्त्रण के लिए मांग करते हुए एक ज्ञापनपत्र सरकार को दिया है । तरुण दल के अध्यक्ष कृष्णजी खड्का के अनुसार काठमांडू जिला प्रशासन मार्फत प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को एक ज्ञापनत्र देते हुए तरुण दल ने मांग किया है कि निर्मला पन्त को न्याय मिलनी चाहिए एयरबस घोटाल प्रकरण को छानबी किया जाए, महंगी नियन्त्रण किया जाए ।

