Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश में भ्रष्टाचारीयों नें पार किया हदः मूर्दो के नाम पर किया लाखों का घोटाला

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १९ डिसेम्बर ।
अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने सिरहा के साबिक रामपुरविर्ता गाविस के प्राविधिक सहायक प्रदीप ठाकुर और कार्यालय सहयोगी राजकुमार महरा के विरुद्ध विशेष अदालत में मुकदमा दर्ज किया है ।

प्राविधिक सहायक ठाकुर के उपर अपनी माँ और पिता की उर्म बढाकर ५ सालों से ज्येष्ठ नागरिक की सामाजिक सुरक्षा भत्ता ले रहे थें और मृतक व्यक्तिओं का भी भत्ता निकासी कर १० लाख ८४ हजार रुपैया बराबर का भ्रष्टाचार करने का आरोप है ।

यह भी पढें   सचिव कृष्णहरि पुष्कर को प्रहरी ने नियंत्रण में लेकर छोड़ा

इसी तरहा, प्राथमिक विद्यालय, कडहर्वा पिप्रा, सिरहा के प्रधानाध्यापक रामप्रसाद यादव के उपर शौचालय मर्मत शीर्षक के नाम पर रकम निकाशी ,कर्मचारी सञ्चयकोष, नागरिक लगानी कोष और छात्रवृत्ति रकमसमेत पाँच लाख ५१ हजार रुपैया बराबर का भ्रष्टाचार करने का आरोप आयोग ने लगातें हुए विशेष अदालत में मुकदमा दर्ज किया हैं ।

इसीतरह, आयोग ने स्वास्थ्य निर्देशनालय, गण्डकी प्रदेश, पोखरा का प्रमुख एवं प्रदेश स्वास्थ्य निर्देशक डाक्टर तारानाथ पौडेल के बिरुद्ध भी आयोग ने विशेष अदालत में मुकदमा दर्ज किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *