Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीके राउत की जीवन रक्षा के लिए अपील

 

काठमांडू, ६ जनवरी । स्वतन्त्र मधेश गठबंधन के संयोजक सीके राउत की जीवन रक्षा के लिए उनके परिवारजन ने सार्वजनिक अपील की है । डा. राउत के बड़े भाई डा. जयकान्त राउत ने एक अपील जारी करते हुए कहा है कि महिनों से सरकारी नियन्त्रण में रहे डा. राउत अस्वस्थ हैं, उनको उपचार की जरुरत है, लेकिन उपचार नहीं हो रहा है ।

 

अपील में यह भी कहा गया है कि डा. राउत ने शुरु से ही शान्तिपूर्ण अभियान शुरु किया है और उनके विरुद्ध कोई भी प्रमाण नहीं है, इसीलिए उनकी जीवन रक्षा करना राज्य का भी दायित्व है । अपील में कहा गया है– ‘नेपाल का संविधान और कानून द्वारा सुरक्षित डा. राउत की मौलिक अधिकार को कुण्ठित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय संधी–महासंधी के विपरित राज्य की ओर से उनके विरुद्ध घोर दमनकारी नीति अख्तियार की गई है । सभी प्रकार की दमनकारी क्रियाकलाप को तत्काल बंद कर संविधान के द्वारा प्रत्याभूत डा. राउत की मौलिक अधिकार को संरक्षित करते हुए उनकी जीवन रक्षा और विनाशर्त रिहाई के लिए सम्पूर्ण मानव अधिकारवादी संघ–संस्था, नागरिक समाज, देश–विदेश के पत्रकार, कानून व्यवसायी, राजनीतिक पार्टी, बुद्धिजीवी, विद्यार्थी, अन्तर्राष्ट्रीय नियोग आदि से हार्दिक अपिल की जाती है ।’

यह भी पढें   गणतंत्र का विकल्प राजतंत्र नहीं, बल्कि उन्नत गणतंत्र है : रिजवान अंसारी

 

अपिल में आगे कहा गया है कि विचार की प्रतिवाद विचारों से ही होनी चाहिए, लेकिन फरक विचार को दबाने के लिए पुलिस प्रशासन और राज्य की सम्पूर्ण शक्ति को दुरुपयोग करना आपत्तिजनक है । ‘कहा गया था कि उपचार के लिए काठमांडू ले जाया गया है, लेकिन उपचार के लिए गम्भीर होने के बदले मानसिक एवं शारीरिक यातना दिया जा रहा है’ अपील में कहा गया है । भद्र कारागार में रहे डा. राउत की अवस्था के बारे में अनुगमन करने के लिए भी अपील में आग्रह की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com