वैशाख से खुल रहा है तातोपानी नाका
काठमांडू, २१ जनवरी । वि.सं. २०७२ साल की भूकंप के बाद बंद अवस्था में रही तातोपानी नाका आगामी वैशाख महीना से खुलाने की तैयारी हो रही है । चीन सरकार की ओर से आगामी मई दिवस के दिन (वैशाख १८, २०७६) औपचारिक रुप में नाका खुलाने की तैयारी की है । इसके लिए तीव्र गति में काम हो रहा है । यह समाचार आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक में है ।
भूकंप ओर भोटेकोशी बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त पुल, सडक और सुख्खा बन्दरगाह पुननिर्माण में चिनियां रेल्वे कन्ट्रक्सन कंपनी लिमिटेड (सिआरसीसी) काम कर रही है । अध्यागमन कार्यालय तातोपानी के प्रतिनिधि तिलक रावल मगर के अनुसार लिपिङ बसपार्क के अलवा अन्य क्षेत्र में निर्माण कार्य सम्पन्न हो चुका है । उन्होंने कहा कि ९० प्रतिशत काम सम्पन्न हो चुका है, आगामी वैशाख से नाका खुल सकता है ।

