Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का राशिफल दिनांक 25 जनवरी : इन राशियों के लिए मुश्‍किल भरा होगा दिन…

 

1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : रुके कार्य बनेंगे। आज के दिन आप बहुत व्यस्त रहने वाले हैं। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे।यात्रा की योजना बनेगी।राजनीति में उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आई टी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : जॉब में प्रोन्नति की दिशा में बढ़ेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज धन का व्यय हो सकता है। लव लाइफ में छोटी बातों को इगो मत बनाएं। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट  मिल सकता है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सिद्ध कर लेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। आज प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा।

यह भी पढें   पत्रकार उमेश श्रेष्ठ प्रेस काउंसिल नेपाल के अध्यक्ष नियुक्त

4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज का दिन संघर्ष पूर्ण रहेगा। एम बी ए और बी टेक के छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पत्रकारिता और फ़िल्म से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। शिव उपासना करें। नारंगी रंग शुभ है। गरीबों में कम्बल का दान करें।

5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।मीडिया और फ़िल्म फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। नारंगी रंग शुभ है।हेल्थ अच्छी रहेगी। गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें।

6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित  रहेगा। धन का आगमन हो सकता है।व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में समस्याएं आती रहेंगी। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

यह भी पढें   सरकार के विरोध में प्रदर्शन

7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : व्यवसाय से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। आई टी, मीडिया और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा। नीला रंग समृद्धि कारक है।

8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : राजनीति तथा प्रशासन से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में सुहाने सफर का एक अलग आनन्द है। आज धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। पीला रंग प्रगतिकारक है। किसी गरीब व्यक्ति को अन्न तथा लाल कम्बल का दान करें।
9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : छात्रों के लिए संघर्ष से भरा दिन है। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित  रहेगा। आज संघर्ष के बाद ही अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। बहते जल में तांबे की कोई छोटी वस्तु प्रवाहित करें।

यह भी पढें   गणेश नेपाली आत्मदाह – जाँच समिति का गठन

10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : राजनीति तथा न्यायिक सेवा के लोग सफल रहेंगे। आईटी और मीडिया के जॉब में संघर्ष रहेगा। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें।

11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी ,बैंकिंग और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। नीला आज का आपका शुभ रंग है। हेल्थ अच्छी रहेगी। हनुमान जी की पूजा करें।

12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : जॉब के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। बीपी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। जीवन साथी के क्रोध से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। पीला रंग शुभ है।श्रीरामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *