Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काँग्रेस कार्य समिति द्वारा पार्टी का विधान बहुमत से पारित

 

काठमाडौँ–

नेपाली काँग्रेस के केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक मे‌ं  पार्टी का विधान बहुमत से पारित हुआ ।  रविवार पार्टी कार्यालय सानेपा में हुए बैठक ने पुरानी व्यवस्था काे यथावत रखते हुए  विधान पारित किया है । विधान संशोधन समिति के संयोजक महामन्त्री पूर्णबहादुर खड्का ने बैठक में विधान पेश किया ।

 

 

पदाधिकारी और केन्द्रीय सदस्य महाधिवेशन प्रतिनिधि और पूर्वपदाधिकारी तथा सदस्य, जिला सभापति, क्षेत्रीय सभापति, संघीय संसद के सदस्य तथा उम्मीदवार, प्रदेशसभा के सांसद और सांसद के उम्मीदवार स्वतः क्षेत्रीय प्रतिनिधि हाे पाएँगे इस व्यवस्था सहित विधान पारित हुआ है । विधान कार्यान्वयन काँग्रेस में संघीय संरचना के अनुसार पार्टी की सांगठानिक संरचना बनेगी ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ में मारे गए लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय एकता दल ने किया तर्पण और श्रद्धांजलि

इस विषय में केन्द्रीय कार्यसमिति से एक महिना लम्बी बातचीत के बाद भी नेताओं के बीच सहमति नही हाेने पर विधान बहुमत द्वारा पारित किया गया है । पर वरिष्ठ नेता नेता रामचन्द्र पौडेल और कृष्णप्रसाद सिटौला पक्ष ने इसका विराेध किया है । उनके अनुसार सभी नेताओं काे बुथ से निर्वाचित हाेकर आना चाहिए था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com