Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेस्टिवल आफ इंडिया इन नेपाल के तहत पंजाबी लाेकनृत्य एवं लाेक गीत की प्रस्तुति

 

नेपाल स्थित भारतीय दूतावास द्वारा फेस्टिवल आफ इंडिया इन नेपाल के श्रंखला के तहत आज कमलादी प्रज्ञा प्रतिष्ठान में पंजाबी लाेक संगीत और पंजाबी नृत्य का कार्यक्रम आयाेजित किया गया । कार्यक्रम भारत के संस्कृति मंत्रालय के साैजन्य से आयाेजित किया जा रहा है जिसके तहत बाैद्ध जीवन पर आधारित नाट्य एवं मृदंगम वादन का कार्यक्रम आयाेजित हाे चुका है । कार्यक्रम में पुर्व पर्यटन मंत्री जितेन्द्र देव एवं भाैतिक एव‌ शहरी विकास मंत्री रघुवीर महासेठ मुख्य अतिथि के रुप में माैजूद थे । भारतीय राजदूत मनजीव पूरी एवं  मिसेज पूरी तथा डीसीएम डा अजयकुमार की उपस्थिति थी । कार्यक्रम में चण्डीगढ पंजाब से आए कलाकाराें के समूह ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से सब काे माेहित करदिया ।

यह भी पढें   तिहार और छठ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, लक्ष्मी पूजा के दिन 1,700 मेगावाट होगी अधिकतम मांग

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com