Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों की रिलीज पर रोक लगाने का फैसला किया

 

इस्लामाबाद, प्रेट्र।

हवाई हमले से तिलमिलाई इमरान सरकार ने पाक में भारतीय फिल्मों की रिलीज पर लगाई रोक

पाकिस्तान में आतंकी अड्डों पर भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार को किए गए हवाई हमले के कारण इमरान सरकार ने अपने देश में भारतीय फिल्मों की रिलीज पर रोक लगाने का फैसला किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान का फिल्म वितरण संघ भारतीय फिल्मों का बहिष्कार करेगा।

चौधरी ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेटरी अथारिटी (पीईएमआरए) को निर्देश दिया है कि वह भारत में बने विज्ञापन के प्रसारण पर रोक लगाए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘फिल्म वितरक संघ ने भारतीय सामग्री का बहिष्कार किया है। पाकिस्तान में भारतीय फिल्में रिलीज नहीं होंगी। पीईएमआरए को निर्देशित किया गया है कि वह भारत में निर्मित किसी विज्ञापन का प्रसारण न होने दे।’ उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा, ‘पाकिस्तान तैयार है।’

यह भी पढें   कीर्तिपुर होल्डिंग सेंटर में पुलिस की बर्बरता: जेन-जी प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से पीटा गया

गत दिनों हुए आतंकी हमले के विरोध में भारतीय फिल्म टोटल धमाल, लुका चुप्पी, अर्जुन पटियाला, नोटबुक और कबीर सिंह के निर्माता अपनी फिल्मों को पड़ोसी पाकिस्तान में रिलीज न करने का पहले ही एलान कर चुके हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *