Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर में वायु सेना का मिग लड़ाकू विमान क्रैस, दो पायलट की भी मौत

 

{ हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट }

श्रीनगर {जम्मू-कश्मीर} — भारतीय वायु सेना द्वारा कल पाकिस्तानी क्षेत्र में किए गये एयर स्ट्राइक और उसके बाद पूरे देश में मनाये जा रहे जश्न के बीच जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. वहां के बडगाम से सात किलोमीटर दूर गारेंद गांव में वायुसेना का एक मिग लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है. विमान खेत में जाकर गिरा और इसमें आग लग गई.

यह भी पढें   मधेश प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार संकट में, एमाले ने समर्थन वापस लिया

तकनिकी खराबी के कारण विमान क्रैश हो गया. हादसे में दोनों पायलटों की मौत की खबर भी सामने आयी है. इस विमान ने श्रीनगर एयरबेस से उड़ान भरी थी. बताया जा रहा है कि यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है. बता दें कि बीते 20 दिनों में भारत के 5 विमान क्रैश हुए हैं.

आपको बता दे कि कल सुबह 3:30 बजे भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले का बदला लिया था. पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर जैश के ठिकानों को मिसाइल से उड़ा दिया था. वायुसेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com