Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश दाे के सभी जिला में बेटी पढाओ बेटी बचाओ अभियान अन्तर्गत बेटी पैदा हाेने के साथ एक लाख पचीस हजार का बीमा

 

जनकपुर–

 

प्रदेश नम्बर २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने ‘बेटी पढाओ, बेटी बचाओ’ अभियान प्रदेश के सभी  जिला में लागू हाेने की बात कही है ।

 

 

संघीय सरकार ने प्रदेश नम्बर २ सरकार काे ५० करोड रुपया विशेष अनुदान दिया है । प्रदेश २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने  रविबार पत्रकार सम्मेलन कर इस कार्यक्रम काे २ नम्बर प्रदेश के सभी जिला में गत माघ १ से लागु हाेने की घोषणा की ।

प्रदेश सरकार ने २०७५ साल माघ १ के बाद जन्म लेने वाली बेटी के लिए जन्म के २० वर्ष बाद १ लाख २५ हजार रुपया सम्बन्धित बैंक से पाने की व्यवस्था की जानकारी दी है ।

इसके लिए सरकार ने प्रभु बैंक के खाता में  १३ हजार ६ साै ४६ रुपया जमा करने और  बैंक खुद १ हजार देगी उसके बाद रकम २० वर्ष में एक लाख २५ हजार रुपया हाेगा  । उक्त रकम २० बर्ष के बाद ही निकाला जा सकता है ।

यह भी पढें   कनाडा फीफा विश्वकप २०२६ से बाहर

योजना अन्तर्गत बेटी हाेने के बाद बीमा बापत की रकम प्राप्त करने के लिए कुछ शर्त रखा गया है । जिसे पूरा करना हाेगा  । जिसमें अभिभावका का हस्ताक्षर रहेगा और बेटी काे   कक्षा १२  तक की  शिक्षा दिलानी हाेगी  ।

प्रचलित कानून के अनुसार २० वर्ष की उम्र में ही शादी करानी हाेगी ।

बीमा अवधि समाप्त हाेने पर प्राप्त हाेने वाली मुद्दती बचत रकम बेटी की क्षमता विकास में खर्च करने की व्यवस्था है। अगर २० वर्ष से पहले शादी हुई ताे पैसे नही मिलेंगे । अगर बेटी काे किसी गम्भीर राेग का सामना करना पडा ताे और पढाई १२ तक नही हुई ताे मुख्यमन्त्री के नेतृत्व में गठित निर्देशन समिति के बैठक से उक्त रकम  देने का  प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री राउत ने कहा कि इस व्यवस्था से भ्रूण हत्या में कमी आएगी ।

यह भी पढें   नेपाल रेडक्रस के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष प्रेम सागर कर्माचार्यद्वारा बाँके शाखा में भेट-मुलाकात

बेटी  जन्म लेने की मिति से १ साै ८० दिन के भीतर अभिभावक काे बीमा के  लिए निवेदन करना हाेगा । इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य हाेगा ।  जन्मदर्ता प्रमाणित प्रतिलिपि, अभिभावकमध्ये एक वा या दाेनाें का नागरिकता प्रमाणपत्र का प्रमाणित प्रतिलिपि, बेटी और अभिभावक का पासपोर्ट साइज का ६  फोटो सहित विभिन्न कागजात सहित का निवेदन देना हाेगा ।

प्रदेश सरकार ने पहली बार याेजना लागू करने के समय ५ करोड ६० लाख रुपैया से प्रदेश के विभिन्न जिला के ८  स्थानीय तह में लागु किया था । संघिय सरकार ने ५० करोड रुपया विशेष अनुदान देने के बाद ८  जिला के हरेक स्थानीय तह में लागु कररही है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

प्रदेश नम्बर २ सरकार ने मुख्यमन्त्री ‘बेटी पढाओ, बेटी बचाओ’ अभियान काे प्रभावकारी बनाने के लिए ८  जिला में सहजकर्ता नियूक्त किया है ।

मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने पत्रकार सम्मेलन द्वारा प्रत्येक जिला में ‘बेटी पढाओ, बेटी बचाओ’ अभियान काे प्रभावकारी तथा सहयोग के निम्ति सहजकर्ता नियूक्त करने की घोषणा की ।

सहजकर्ता के लिए  सप्तरी में दिलकुमारी चौधरी(थारु), सिरहा में त्रिपुरा झा, धनुषा में ममता मण्डल, महोत्तरी में निर्मला यादव, सर्लाही में सुनैना देवी चौधरी कलवार, रौतहट में शोभा देवी साह कानु, बारा में निभा सिंह और पर्सा में पुष्पा पाण्डे काे नियूक्त  करने की जानकारी मुख्यमन्त्री राउत ने दी ।

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *