Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत पानी जहाज का टर्मिनल नवलपरासी में

 

काठमाडौं –

नेपाल–भारत चलने वाला पानीजहाज का टर्मिनल नेपाल में त्रिवेणी व्यारेज नजदीक रखने की सम्भावना दाे देशाें के प्राविधिक टोली के अध्ययन ने बताया है । नेपाल में पानीजहाज की सम्भावना खोजने के लिए गठित समिति और भारत के अन्तरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण विज्ञ समूह ने सोमबार अध्ययन कर सुस्ता गाउँपालिका में  गण्डक नदी का स्पर (ठोकर) नम्बर १२ आसपास तत्काल के लिए टर्मिनल बनाने की  सम्भावित निष्कर्ष निकाला है ।

त्रिवेणी व्यारेज के पुल के निचले भाग में स्पर नम्बर १२ आसपास टर्मिनल बनाने की जगह उपयुक्त देखा जा रहा है यह जानकारी नेपाल की तरफ से टोली के संयोजक जल तथा ऊर्जा आयोजना के सहसचिव माधव बेल्वासे ने दी । भारतीय पक्ष के द्वारा इसके अलावा त्रिवेणी ब्यारेज पुल के उपर नवलपुर के कावासोतीआसपास भी टर्मिनल बनाने की जानकारी  बेल्वासे ने दी ।

नेपाल से समिति के संयोजक बेल्वासेसहित परराष्ट्र मन्त्रालय की रिता धिताल, उद्योग मन्त्रालय के सहसचिव मधु मरासिनी, भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालयका गोपाल सिग्देल,  तर्कराज भट्ट,  महेश्वर श्रेष्ठ थे भारत से अन्तरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण के विज्ञ प्रवीर पाण्डे के नेतृत्व मे नौ लाेगाें की टोली थी ।

यह भी पढें   तबाही पर चीन का 'डबल गेम': चीनी विदेश मंत्रालय ने नेपाल पर ही मढ़ा दोष, ड्रैगन द्वारा विरोधाभासी बयान?

नया पत्रिका से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com