Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

मेरी बातों पे गौर कीजिए जरासमझिए,फिर दाद दीजिए जरा : सलिल सरोज

 

मेरी बातों पे गौर कीजिए जरा
समझिए,फिर दाद दीजिए जरा

कब तक यूँ दूसरों पे हँसा करेंगे
कोई लतीफा खुद पे भी लीजिए जरा

क्या करेंगे पाकर बेमानी दौलत
चाँद पाइए और फिर खीजिए जरा

खुशी का मतलब पता तब चले
गमों के आँसू जब पीजिए जरा

इंसानियत क्या है,समझ जाएँगे
ताकत हाथ में हो पर पसीजिए जरा

सलिल सरोज

सलिल सरोज

About Author

यह भी पढें   हर्क ने प्रधानमंत्री बालेन से किया आग्रह... जनता को दुख नहीं दें
आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *