Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के विदेश भ्रमण की तीव्र तैयारी

 

काठमाडौँ–१९ अप्रैल

 

सरकार द्वारा प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के विदेश भ्रमण की तैयारी जाेर शाेर से की जा रही है ।

 

 

प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली पूर्वी एशियाली मुलुक भियतनाम और कम्बोडिया का भ्रमण और राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के चीन भ्रमण की तैयारी तेजी से चल रही है । यद्यपि परराष्ट्र मन्त्रालय ने प्रधानमन्त्री के भ्रमण के विषय में अभी कुछ बताना नहीं चाह रहा है ।

यह भी पढें   44 उपसचिव का तबादला

जहाँ तक राष्ट्रपति के भ्रमण का सवाल है उनका भ्रमण राजकीय हाेगा ।परराष्ट्र मन्त्रालय के अनुसार राष्ट्रपति भण्डारी इसी वैशाख ११ गते चीन के सियान हाेते हुए बेइजिङ जाएँगी और ल्हासा हाेते स्वदेश वापस आने का कार्यक्रम है । राष्ट्रपति के साथ परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप ज्ञवाली, सचिव शंकरदास बैरागी, चिफ अफ प्रोटोकल गेहेन्द्र राजभण्डारी और कुछ सांसद शामिल हाेंगे । परराष्ट्र मन्त्रालय के अनुसार भ्रमण टोली में और भी  उच्चपदस्थ कर्मचारी निजी क्षेत्र से भ्रमण टोली में सहभागी हाेंगे  ।

यह भी पढें   सेवा संकल्प अभियान के तहत सजायी आकर्षक रंगोली, राष्ट्रभक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

राष्ट्रपति चीन भ्रमण के क्रम में समकक्षी सि जिनपीङ तथा अन्य चीनी सरकार के उच्च नेताओं के साथ भेटवार्ता का कार्यक्रम है । राष्ट्रपति भण्डारी के सम्मान में चीनी राष्ट्रपति सि व्याङ्क्वेट (भोज) देंगे। राष्ट्रपति भण्डारी  बेल्ट एन्ड रोड इनिसियटिभ (बिआरआई) के दूसरे शिखर सम्मेलन काे सम्बोधित करेंगी।

बिआरआई का दूसरा शिखर सम्मेलन अप्रिल २५ से बेइजिङ में हाेने जा रहा है ।

इसी बीच प्रधानमन्त्री ओली बैशाख २६ गते कम्बोडिया भ्रमण मेंजा रहे हैं ।  भियतनाम और कम्बोडिया से निमंत्रण मिलजे के बाद भ्रमण की तैयारी की बात निकट स्राेत ने बताई है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

स्रोत के अनुसार प्रधानमन्त्री ओली भ्रमण के क्रम में नेपाल और भियतनाम के बीच द्वि पक्षीय हवाई सम्झौता परिमार्जित की जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com